IND vs AFG LIVE Telecast: एशियन गेम्स से पहले अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें डेट, टाइम और कहां होगा मैच का लाइव टेलीकास्ट

एशियन गेम्स 2026 की तैयारी में टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. श्रेयस अय्यर करेंगे कप्तानी. जानें कब और कहां देखें मुकाबले.

IND vs AFG T20 Series: एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम टी20 फॉर्मेट में अपनी तैयारियों को परखती नजर आएगी. टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है. सीरीज के तीनों मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. खास बात यह है कि मुकाबले भारत में होने के बावजूद इस सीरीज का मेजबान अफगानिस्तान होगा.

13 सितंबर से शुरू होगी टी20 सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होगा. दूसरा मुकाबला 15 सितंबर और तीसरा टी20 17 सितंबर को खेला जाएगा. तीनों मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे.

सीरीज का शेड्यूल

  • 13 सितंबर: पहला टी20, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • 15 सितंबर: दूसरा टी20, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • 17 सितंबर: तीसरा टी20, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

श्रेयस अय्यर संभालेंगे टीम इंडिया की कमान

भारतीय टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे. टीम में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं. गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई जैसे प्रमुख नाम हैं. वहीं, जसप्रीत बुमराह, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी.

ये भी पढ़ें: Video: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने सिराज को जड़ीं लगातार तीन बाउंड्री, एक ओवर में बटोरे 14 रन

अफगानिस्तान की नजर भारत के खिलाफ पहली जीत पर

अफगानिस्तान की टीम भी इस सीरीज के लिए मजबूत खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी. टीम की कमान इब्राहिम जादरान के हाथों में होगी. उनके अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी और नवीन-उल-हक जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं. अफगानिस्तान की नजर इस बार भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहली जीत दर्ज करने पर होगी. दोनों टीमों के बीच अब तक हुए मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी रहा है.

टी20 इंटरनेशनल में भारत का दबदबा

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इनमें टीम इंडिया ने 8 मैच जीते हैं, जबकि अफगानिस्तान को अब तक एक भी जीत नहीं मिली है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा. जनवरी 2024 में बेंगलुरु में दोनों टीमों के बीच खेला गया मुकाबला टाई हो गया था. इसके बाद दो सुपर ओवर खेले गए, जिसमें भारत ने जीत हासिल की थी.

कहां देख सकेंगे भारत-अफगानिस्तान सीरीज?

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले तीनों टी20 मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट भारत में Sony Sports Network के टीवी चैनलों पर किया जाएगा. वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शक FanCode के जरिए मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे.

भारत का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा.

अफगानिस्तान का स्क्वाड

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, नूर रहमान, सेदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगयाल खारोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक.

ये भी पढ़ें: Cricket Brothers: मैदान पर धमाल मचा रही हैं भाइयों की ये जोड़ियां, जानिए कौन-कौन हैं शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >