हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, पाक के खेमे में मचाया गदर

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने जूनियर महिला एशिया कप 2026 क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को 19-0 के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. पूजा मलिक ने तीन गोल किए.

Junior Women's Asia Cup, IND vs PAK: भारत ने जूनियर महिला एशिया कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान की टीम को ऐसा झटका दिया, जिसे वह लंबे समय तक याद रखेगी. गुरुवार को चीन के मोकी में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. पूरे मैच में भारत का दबदबा रहा और पाकिस्तानी टीम गोल करने के लिए भी तरसती नजर आई.

पहले हाफ में ही पाकिस्तान की हालत खराब

भारत ने मैच की शुरुआत से ही पाकिस्तान पर दबाव बना दिया. पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने लगातार गोल दागे और पाकिस्तान को संभलने का मौका नहीं दिया. पहले दो क्वार्टर खत्म होने तक भारत की बढ़त 10-0 हो चुकी थी. यानी आधा मुकाबला खत्म होने से पहले ही भारत ने मैच का नतीजा लगभग तय कर दिया था.

तीसरे क्वार्टर में भी नहीं मिली राहत

तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन भारत का हमला जारी रहा. इस क्वार्टर में भारतीय टीम ने तीन और गोल दाग दिए. आखिरी क्वार्टर में भारत ने फिर रफ्तार पकड़ ली. भारतीय खिलाड़ियों ने छह गोल और कर दिए और देखते ही देखते स्कोर 19-0 हो गया. पाकिस्तान के पास भारतीय हमलों का कोई जवाब नहीं था.

ये भी पढ़ें: IND vs BAN Women's Asia Cup: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल?

पूजा मलिक ने दागे सबसे ज्यादा गोल

भारत की इस बड़ी जीत की स्टार पूजा मलिक रहीं. उन्होंने अकेले तीन गोल किए. पूजा ने 27वें, 49वें और 51वें मिनट में गोल दागे. चंद्रकांत सानिका माने, मधु सिदार, सुप्रिया और ऐंद रोशनी ने दो-दो गोल किए. इनके अलावा पूजा साहू, दिनेश तुनश्री काडू, सुखवीर कौर, गीता यादव, तनुजा टोप्पो, पूर्णिमा यादव, कृष्णा शर्मा और बिनिमा धन ने भी एक-एक गोल किया.

अब सेमीफाइनल में होगी अगली चुनौती

इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. अब भारतीय टीम का सामना मलेशिया और कोरिया के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा. सेमीफाइनल मुकाबला 12 सितंबर को खेला जाएगा.

भारत ने इससे पहले एलीट पूल में भी शानदार प्रदर्शन किया था. टीम ने जापान, कोरिया और मलेशिया को हराया, जबकि चीन के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा. भारत और चीन दोनों के 10-10 अंक थे, लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण भारत ने पूल में पहला स्थान हासिल किया.

दो बार खिताब जीत चुका है भारत

जूनियर महिला एशिया कप का यह 10वां संस्करण है और भारत मौजूदा चैंपियन है. 2024 में मस्कट में खेले गए टूर्नामेंट में भारत ने चीन को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया था. अब 2026 में भारतीय टीम खिताब बचाने की कोशिश में है. पाकिस्तान के खिलाफ 19-0 की धमाकेदार जीत के बाद टीम का आत्मविश्वास निश्चित रूप से और बढ़ गया होगा.

ये भी पढ़ें: Jemimah Rodrigues injury: जेमिमा रोड्रिग्स Asian Games 2026 से बाहर, प्रतिका रावल को मिली टीम इंडिया में जगह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >