T20I में भारत ने रचा इतिहास, एक साल में 9वीं बार बनाया 200+ स्कोर

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में 200+ का स्कोर बनाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और कीर्तिमान अपने नाम किया. यह 2026 में नौवीं बार था जब टीम इंडिया ने 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाया. इस मुकाबले में ईशान किशन (81) और तिलक वर्मा (60*) की शानदार पारियों ने टीम को इस मुकाम तक पहुंचाया.

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 5 विकेट पर 219 रन बनाते ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया ने 2026 में नौवीं बार 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाया और इस मामले में अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इससे पहले भारत ने 2024 में भी एक कैलेंडर ईयर में 9 बार 200+ का स्कोर बनाया था. कोई भी दूसरी टीम अभी तक इस आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी है.

52वीं बार बनाया 200+ स्कोर

इतना ही नहीं, भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 52वीं बार 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है. इस मामले में टीम इंडिया दुनिया की सबसे सफल टीम है. दूसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका ने अब तक 29 बार 200+ का स्कोर बनाया है, यानी भारत उससे 23 बार आगे निकल चुका है.

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर (T20I)

टीमसाल200+ स्कोर
भारत20249
भारत20269
भारत20237
जापान20247
ऑस्ट्रिया20257
इंग्लैंड20226
दक्षिण अफ्रीका20226
वेस्टइंडीज20246

ईशान और तिलक ने खेली शानदार पारियां

दूसरे मैच में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अभिषेक शर्मा 8 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि वैभव सूर्यवंशी 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. शुरुआती दो झटकों के बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला और तेजी से रन बटोरे. दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई.

श्रेयस अय्यर 25 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन ईशान किशन ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखते हुए 81 रन की शानदार पारी खेली. उनके बाद तिलक वर्मा ने भी नाबाद 60 रन बनाकर भारत का स्कोर 219/5 तक पहुंचाया. रिंकू सिंह ने 12 रन का योगदान दिया. जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजारबानी ने 1, रिचर्ड अंगारावा ने 1, ब्रैड एवंस ने 1 न्यमैन न्यामहुरी ने 1 और ब्रायन बेनेट ने 1 विकेट चटकाए.

ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे के लिए 28 जुलाई को होगा भारतीय टीम का ऐलान, क्या जसप्रीत बुमराह की होगी वापसी?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >