20 साल में पहली बार 100+ रन से हारा भारत, इंग्लैंड के खिलाफ मिली टी20 इतिहास की सबसे शर्मनाक हार

भारतीय क्रिकेट टीम को नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इतिहास की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. 125 रनों के अंतर से मिली इस हार ने टीम के प्रदर्शन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानिए क्या रहा हार का मुख्य कारण.

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसे वह जल्द भुलाना चाहेगी. इंग्लैंड ने तीसरे टी20 मुकाबले में भारत को 125 रन से करारी शिकस्त देकर उसके टी20 इतिहास की सबसे बड़ी हार थमा दी. 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया महज 76 रन पर ढेर हो गई.

यह पहली बार है जब भारत किसी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 100 से अधिक रन के अंतर से हारा है. इससे पहले उसकी सबसे बड़ी हार 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में 80 रन से हुई थी. इंग्लैंड के खिलाफ मिली यह हार उस रिकॉर्ड से भी काफी बड़ी साबित हुई.

भारत की टी20 में सबसे बड़ी हार (रनों के अंतर से)

विरोधी टीमहार का अंतरस्थानवर्ष
इंग्लैंड125 रननॉटिंघम2026
न्यूजीलैंड80 रनवेलिंगटन2019
दक्षिण अफ्रीका76 रनअहमदाबाद2026
दक्षिण अफ्रीका51 रनन्यू चंडीगढ़2025
न्यूजीलैंड50 रनविशाखापत्तनम2026

बल्लेबाजी पूरी तरह हुई फेल

202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. 23 रन तक अभिषेक शर्मा (10) पवेलियन लौट चुके थे. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी (13), ईशान किशन (13), कप्तान श्रेयस अय्यर (5) और अक्षर पटेल (10) भी सस्ते में आउट हो गए. पावरप्ले खत्म होने तक भारत ने 52 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे और यहीं से मुकाबला लगभग इंग्लैंड की पकड़ में चला गया. मध्यक्रम भी पूरी तरह नाकाम रहा. तिलक वर्मा, शिवम दुबे और निचले क्रम के बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके. नतीजा यह रहा कि पूरी टीम सिर्फ 76 रन पर सिमट गई.

इंग्लैंड के गेंदबाजों का कहर

इंग्लैंड की जीत के हीरो उसके तेज गेंदबाज रहे. जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट झटके, जबकि जोश टंग ने चार भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. दोनों गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और भारत को वापसी का कोई मौका नहीं दिया.

वर्ल्ड कप जीतने के बाद खराब दौर

मार्च 2026 में तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है. टीम ने अपने पिछले पांच टी20 मुकाबलों में से चार गंवाए हैं और जीत के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह लगातार चौथी हार रही, जिससे टीम की तैयारियों और संयोजन पर सवाल उठने लगे हैं.

इंग्लैंड ने सीरीज में बनाई बढ़त

इंग्लैंड ने इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि दूसरे और तीसरे मैच में मेजबान टीम ने शानदार जीत दर्ज कर सीरीज पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है.

20 मिनट में 3 गोल कर मिस्र को किया बाहर, 2-0 से पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

76 पर ढेर हुई टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 125 रन से रौंदा; श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार चौथी हार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >