India A Women: अनुष्का शर्मा को मिली T20 की कप्तानी, यास्तिका भाटिया के हाथ वनडे और रेड-बॉल की कमान

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया ए महिला टीम की घोषणा कर दी है. अनुष्का शर्मा T20 टीम की कप्तानी करेंगी, जबकि यास्तिका भाटिया वनडे और चार दिवसीय मुकाबलों में टीम का नेतृत्व करेंगी.

India A Women Squad: ऑस्ट्रेलिया ए के भारत दौरे के लिए बीसीसीआई ने गुरुवार को इंडिया ए महिला टीम का ऐलान कर दिया. इस मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में अनुष्का शर्मा T20 टीम की कप्तानी करेंगी, जबकि यास्तिका भाटिया वनडे और एकमात्र चार दिवसीय मुकाबले में टीम की कमान संभालेंगी. ऑस्ट्रेलिया ए की टीम भारत में तीन T20, तीन वनडे और एक चार दिवसीय मैच खेलेगी.

अनुष्का शर्मा को मिली T20 की कप्तानी

अनुष्का शर्मा को इंडिया ए की T20 टीम का कप्तान बनाया गया है. वह अब तक भारत के लिए तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकी हैं. उन्होंने अप्रैल में अपना T20I डेब्यू किया था और जून में इंग्लैंड के खिलाफ इंडिया ए की T20 टीम की कप्तानी भी की थी. अब ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्हें एक बार फिर टीम की अगुवाई करने का मौका मिला है. T20 टीम में उनके साथ सयाली सतघरे को उपकप्तान बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: IND vs SL: फॉलोऑन देकर भी नहीं जीत सका भारत, जानें कहां हुई टीम इंडिया से चूक?

यास्तिका भाटिया संभालेंगी वनडे और रेड बॉल की कमान

वनडे टीम की कप्तानी यास्तिका भाटिया को दी गई है. वह विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका भी निभाएंगी. अनुष्का शर्मा इस टीम में उनकी उपकप्तान होंगी. यास्तिका ने लंबे अंतराल के बाद इस साल मई में भारतीय टीम में वापसी की थी. चोट के कारण वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रही थी.

पिछले महीने लॉर्ड्स में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट का भी वह हिस्सा थीं और दूसरी पारी में शतक लगाकर उन्होंने अपनी वापसी को यादगार बनाया था. यास्तिका भाटिया को सिर्फ वनडे ही नहीं, बल्कि एकमात्र चार दिवसीय मुकाबले की कप्तानी भी सौंपी गई है. अनुष्का शर्मा इस टीम में भी उपकप्तान की भूमिका में रहेंगी.

ये भी पढ़ें: WTC Final Race: श्रीलंका को 1-0 से हराया, फिर भी भारत को हुआ नुकसान! फाइनल की राह में कहां खड़ी है टीम इंडिया?

भारत ए टी20 स्क्वाड (India A T20 Squad)

अनुष्का शर्मा (कप्तान), सयाली सतघरे (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, सुजाता डे, तेजल हसबनिस, निक्की प्रसाद, शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, मिन्नू मणि, वैष्णवी शर्मा, जिंतिमानी कलिता, शबनम शकील, सिमरन दिल बहादुर.

भारत ए वनडे स्क्वाड (India A One-Day Squad)

यास्तिका भाटिया (कप्तान/विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, प्रिया पुनिया, तनीषा सिंह, तेजल हसबनिस, निक्की प्रसाद, उमा छेत्री (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, अमनदीप कौर, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, जिंतिमानी कलिता, शबनम शकील, अक्षिता भगत.

भारत ए रेड बॉल स्क्वाड (India A Four-Day Squad)

यास्तिका भाटिया (कप्तान/विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा (उपकप्तान), शुभा सतीश, प्रिया पुनिया, तनीषा सिंह, तेजल हसबनिस, निक्की प्रसाद, ममता माडिवाला (विकेटकीपर), सुश्री दिब्यदर्शिनी, शुचि उपाध्याय, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, जिंतिमानी कलिता, शबनम शकील, अक्षिता भगत.

ये भी पढ़ें: विराट-बुमराह से आगे जडेजा में ऐसा क्या दिखा? जेफ्री बॉयकॉट ने क्यों बताया उन्हें अपना फेवरेट खिलाड़ी

कब और कहां होंगे मुकाबले?

ऑस्ट्रेलिया A के भारत दौरे पर तीनों फॉर्मेट के मुकाबले खेले जाएंगे। T20 मुकाबले न्यू चंडीगढ़ में होंगे, जबकि वनडे और चार दिवसीय मैच धर्मशाला में खेले जाएंगे।

सीरीज का पूरा कार्यक्रम

फॉर्मेटमुकाबलेस्थान
T203न्यू चंडीगढ़
वनडे3धर्मशाला
चार दिवसीय1धर्मशाला

ये भी पढ़ें: VIDEO: ‘भाइयो, बॉडी लैंग्वेज उठानी पड़ेगी...’, स्टंप माइक में कैद हुआ ऋषभ पंत का मोटिवेशनल अंदाज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >