IND W vs THAILAND W Live: शेफाली वर्मा का अर्धशतक, भारत ने थाईलैंड को दिया 160 रन का टारगेट

टॉस के समय भारतीय कप्तान और थाईलैंड कप्तान (फोटो- सोशल मीडिया)
महिला एशिया कप 2022 में भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला थाईलैंड के साथ खेला जा रहा है. थाईलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. जानिए क्या है प्लेइंग-11.
Women's Asia Cup India Vs Thailand Live Score: भारत ने 20 ओवर में बनाए 159 रन
भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए. भारत के लिए शेफाली वर्मा ने 64, स्मृति मंधाना ने 19, प्रतिका रावल ने 22, भारती फुलमाली ने 13 और क्रांति गौड़ ने 15 रन बनाए. थाईलैंड के लिए सुनीदा चतुरोंगरतरना ने 2, सुलीपॉर्न लाओमी ने 3 और चानिदा सुथ्थीरुआंग ने 1 और थीपचा ने 1 विकेट चटकाए.
Women's Asia Cup India Vs Thailand Live Score: 3 गेंद में फिर भारत ने गंवाए 2 विकेट
भारतीय महिला टीम अब 20 ओवर भी नहीं खेल पाएंगी. 3 गेंद पर भारत ने 2 विकेट गिरा. भारत ने 9वां विकेट 137 के स्कोर पर गंवाया.
Women's Asia Cup India Vs Thailand Live Score: भारत का सातवां विकेट गिरा
भारत का 7वां विकेट भारतीय फुलमाली के रूप में गिरा. फुलमाली 13 रन बनाकर आउट हो गई. 137 के स्कोर पर भारतीय टीम का 7वां विकेट गिरा.
Women's Asia Cup India Vs Thailand Live Score: भारत का छठा विकेट गिरा
दीप्ति शर्मा के रूप में भारत का छठा विकेट गिरा. दीप्ति शर्मा 5 रन बनाकर आउट हो गए.
Women's Asia Cup India Vs Thailand Live Score: दो गेंद में दो विकेट गिरे
भारत के दो गेंद में विकेट गिरे. पहले शेफाली वर्मा अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गई. उसके बाद ऋचा घोष अगली ही गेंद पर पवेलियन लौट गई. अब भारत के पांच विकेट गिर चुके हैं. 13 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना ली है.
Women's Asia Cup India Vs Thailand Live Score: हरमनप्रीत के रूप में गिरा तीसरा विकेट
हरमनप्रीत कौर के रूप में भारतीय टीम को तीसरा झटका लगा है. कौर 5 रन बनाकर आउट हो गई. 108 के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा. अब भारती फुलमाली बैटिंग के लिए उतरी है.
Women's Asia Cup India Vs Thailand Live Score: शेफाली वर्मा का अर्धशतक
शेफाली वर्मा ने महज 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान शेफाली ने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. शेफाली के पास इस मैच में शतक बनाने का शानदार मौका है.
Women's Asia Cup India Vs Thailand Live Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा
भारतीय टीम का दूसरा विकेट प्रतिका रावल के रूप में गिरा. प्रतिका रावल 22 रन बनाकर आउट हो गई. 91 के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा. अब प्रतिका की जगह हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी के लिए उतरी है.
Women's Asia Cup India Vs Thailand Live Score: 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 65 रन
भारत ने 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए. शेफाली वर्मा 33 और प्रतिका रावल 13 रन बनाकर खेल रही है. वहीं स्मृति मंधाना 19 रन बनाकर रनआउट हो गई.
Women's Asia Cup India Vs Thailand Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा
भारत का पहला विकेट स्मृति मंधाना रूप में गिरा. मंधाना 19 रन बनाकर रनआउट हो गई. अब मंधाना के आउट होने के बाद प्रतिका रावल बैटिंग के लिए उतरी है.
Women's Asia Cup India Vs Thailand Live Score: थाईलैंड महिला टीम की प्लेइंग-11
नत्थाकन चंथम, नान्नापात कोंचारोएंकाई (विकेटकीपर), चानिदा सुथ्थीरुआंग, सुलीपॉर्न लाओमी, ओत्रिच्छा कांचोंफू, थीपचा पुत्थावॉन्ग (कप्तान), फन्नीता माया, आफिसरा सुवॉनचौंराथी, सुनीदा चतुरोंगरतना, नन्नाफत चाइहान, नाओमी हैमिल्टन
Women's Asia Cup India Vs Thailand Live Score: भारतीय महिला टीम की प्लेइंग-11
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा.
Women's Asia Cup India Vs Thailand Live Score: थाईलैंड ने जीता टॉस
महिला एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला थाईलैंड के साथ खेला जा रहा है.इस मुकाबले में थाईलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. थाईलैंड ने भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. भारत के लिए प्रतिका रावल टी20 में डेब्यू कर रही है. प्रतिका को जेमिमा की जगह टीम में शामिल किया गया है.