महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, पाकिस्तान को रौंदने के बाद नीदरलैंड्स को 95 रन से धोया

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है. भारत ने नीदरलैंड्स को 95 रन से हराया. इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप ए में टॉप पर पहुंच गई है.

IND W vs NED W: महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां मुकाबला भारत ने अपने नाम किया. भारतीय महिला टीम ने नीदरलैंड्स को 95 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है. इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप ए के टॉप पर पहुंच गई है. वहीं भारत ने पिछले मुकाबले पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी.

लीड्स में खेले जा गए मुकाबले में नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंददबाजी का फैसला किया. भारत के लिए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 70 गेंदों में 115 रन की साझेदारी की. शेफाली 38 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुईं. उनकी इस पारी में 10 चौके शामिल रहे. इसके बाद मंधाना ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मोर्चा संभाला. दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 47 रन की साझेदारी की. भारत को 16वें ओवर की अंतिम गेंद पर स्मृति मंधाना के रूप में दूसरा झटका लगा. मंधाना 47 गेंदों में 1 छक्के और 11 चौकों के साथ 74 रन बनाकर आउट हुईं.

भारत ने बनाए 209 रन

मंधाना के आउट होने के बाद जेमिमा भी पवेलियन लौट गई. जेमिमा 19 और यास्तिका 3 रन बनाकर आउट हो गई. अंत में भारत के लिए ऋचा घोष ने नाबाद 20, हरमनप्रीत कौर 12 और दीप्ति शर्मा ने नाबाद 10 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया. भारत की टीम 5 विकेट में 209 रन बनाने में सफल रही. नीदरलैंड की तरफ से कैरोलिन डी लैंग ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि आइरिस ज्विलिंग, हीथर सीगर्स और मर्थे वैन डेन राड ने 1-. 1 विकेट अपने नाम किया.

नीदरलैंड्स की खराब शुरुआत

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही. हीदर सीजर्स 21 रन बनाकर आउट हो गई. उसके बाद फीबी मोलकेनबोर भी 15 रन बनाकर चलते बनी. उसके बाद बैबट डलीडे 28 और स्टीर कैलिस 18 रन बनाकर आउट हो गई. इसके अलावा बाकी के बैटर दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. 7 बैटर 10 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच सकी.

भारतीय टीम की धारदार गेंदबाजी

नीदरलैंड्स की टीम 114 रन पर ही सिमट गई. भारत के लिए श्री चरणी ने एक ओवर में 3 विकेट लेकर नीदरलैंड्स को जल्दी में समेट दिया. श्री चरणी ने 4, शेफाली वर्मा ने 3, नंदनी शर्मा ने 2 और दीप्ति शर्मा ने 1 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: डेब्यू मैच में प्रिंस यादव के साथ हुआ दिल तोड़ने वाला वाकया, विकेट लेकर भी रह गए खाली हाथ; जानिए वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >