Live Updates

IND vs SL 2nd Test Day 4 Live: श्रीलंका की पहली पारी 290 पर सिमटा, सोनल दिनूषा 103 रन बनाकर आउट

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में चौथे दिन श्रीलंका 265/8 से आगे खेलेगा. फॉलोऑन बचाने के लिए उसे 37 रन और बनाने हैं.

10:21 AM. 26 Aug 26 7 min ago
IND vs SL 2nd Test Day 4 Live: श्रीलंका 290 पर हुआ ऑलआउट

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंकाई बल्लेबाज आधे घंटे भी क्रीज पर नहीं टिक सके. श्रीलंका की पहली पारी 290 रनों पर सिमट गई है. जिसके कारण भारत को 213 रनों की बढ़त हासिल हुई है. चौथे दिन के दोनों विकेट डेब्यूटेंट सारांश जैन ने लिए हैं. सारांश जैन ने 69 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए हैं.

10:15 AM. 26 Aug 26 13 min ago
IND vs SL 2nd Test Day 4 Live: सोनल दिनूषा का सीरीज में तीसरा 50+ स्कोर

सोनल दिनूषा ने सीरीज में लगातार शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीसरी बार 50+ का स्कोर बनाया है. उन्होंने अब तक 100, 84 और नाबाद 100 रन की पारियां खेली हैं.

10:08 AM. 26 Aug 26 20 min ago

IND vs SL 2nd Test Day 4 Live: श्रीलंका का गिरा नौवां विकेट

 भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन के शुरूआत में ही श्रीलंका को 9वां झटका लगा है. लाहिरू कुमारा अपना 12 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए. उनका विकेट डेब्यूटांट सारांश जैन ने लिया है.

10:04 AM. 26 Aug 26 24 min ago
Asian Games 2026 Cricket Schedule: एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट शेड्यूल हुआ जारी
9:52 AM. 26 Aug 26 36 min ago
IND vs SL 2nd Test Day 4 Live: बारिश फिर डाल सकती है खलल

सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में मुकाबला बस कुछ देर में शुरू होगा. हालांकि, तीसरे दिन बारिश के कारण दो बार खेल रोकना पड़ा था और चौथे दिन भी बारिश की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में मौसम एक बार फिर मैच का रोमांच प्रभावित कर सकता है।

9:50 AM. 26 Aug 26 39 min ago
IND vs SL 2nd Test Day 4 Live: भारत को चाहिए 2 विकेट

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को 2 विकेट की जरूरत है. वहीं, श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 37 रन चाहिए. सोनल दिनुषा 102 रन और लाहिरू कुमारा 12 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों बल्लेबाजों पर टीम को भारत की बढ़त कम करने और पारी को संभालने की जिम्मेदारी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >