76 पर ढेर हुई टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 125 रन से रौंदा; श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार चौथी हार

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे T20 मुकाबले में इंग्लैंड ने 125 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. फिल साल्ट की अर्धशतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने 201 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया 76 रन पर ऑलआउट हो गई.

IND vs ENG 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 125 रन से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि दूसरे और तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर भारत पर दबदबा बनाए रखा. 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम बल्लेबाजी में पूरी तरह बिखर गई और महज 76 रन पर ऑलआउट हो गई. यह हार भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी चिंता का विषय है. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया को लगातार चौथे टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है.

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही. पहले विकेट के लिए फिल साल्ट और जोस बटलर के बीच 43 रनों की साझेदारी हुई. बटलर 36 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद हैरी ब्रूक 16 रन बनाकर आउट हो गए. एक छोर से साल्ट टिके रहे और लगातार स्कोरबोर्ड को बढाते रहे.

फिल साल्ट की अर्धशतकीय पारी

111 के स्कोर पर जैकब बेथेल 13 रन बनाकर आउट हो गए. टॉम बैंटन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. लगातार दो विकेट गंवाने के बाद साल्ट को सैम करन का साथ मिला. इस दौरान साल्ट ने अपना अर्धशतक पूरा किया. साल्ट 70 रन बनाकर आउट हो गए. सैम करन 41 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे और टीम के स्कोर को 201 तक पहुंचा दिया. भारत के लिए हर्षित राणा ने 2, प्रिंस यादव ने 2, अक्षर पटेल ने 1 विकेट चटकाए.

भारतीय टीम बेहद खराब शुरुआत

202 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने शुरुआती ओवरों में ही अपने प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए. अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर 23 के स्कोर पर पवेलियन लौटे, जबकि युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी 13 रन ही बना सके. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी 13 रन बनाकर आउट हो गए. मध्यक्रम से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद अक्षर पटेल भी 10 रन का योगदान देकर पवेलियन लौट गए. पहले छह ओवरों के पावरप्ले में भारत ने 52 रन तो बनाए, लेकिन इसके लिए उसे पांच विकेट गंवाने पड़े.

76 रन पर सिमटी टीम इंडिया

शुरुआती झटकों से उबरने की कोशिश कर रही भारतीय टीम को इसके बाद भी राहत नहीं मिली. तिलक वर्मा महज 3 रन बनाकर आउट हो गए और टीम का स्कोर 60 रन पर छह विकेट हो गया. कुछ ही देर बाद 63 के स्कोर पर शिवम दुबे भी 2 रन बनाकर चलते बने. अर्शदीप भी 4 रन बनाकर आउट हो गए. हर्षित राणा 8 रन बनाकर चलते बने. अंत में वरुण चक्रवर्ती भी 5 रन बनाकर आउट हुए और पूरी टीम 76 रन पर सिमट गई. इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने 4, जोफ्रा आर्चर ने 3, विल जैक्स ने 1 और आदिल रशीद ने 2 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन के बाद गौतम गंभीर की भी जिम्बाब्वे दौरे से छुट्टी, एक झटके में बदल गया पूरा कोचिंग स्टाफ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >