IND vs AFG Playing 11: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर 2026 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले टी20 में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया की नजरें सीरीज अपने नाम करने पर हैं.
इस मुकाबले से पहले भारतीय प्लेइंग-11 में दो बदलाव की संभावना नजर आ रही है. वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं, जबकि संजू सैमसन की जगह युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है.
वरुण चक्रवर्ती की जगह कौन?
वरुण चक्रवर्ती के सीरीज से बाहर होने के बाद टीम इंडिया को उनके विकल्प पर फैसला करना होगा. इस स्थान के लिए वाशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई दावेदार माने जा सकते हैं. सुंदर टीम को गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी का अतिरिक्त विकल्प भी देते हैं, जबकि बिश्नोई विशेषज्ञ लेग स्पिनर हैं. ऐसे में दिल्ली की परिस्थितियों और टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए दोनों में से किसी एक को मौका मिल सकता है.
संजू सैमसन की जगह वैभव को मौका?
पहले टी20 मुकाबले में संजू सैमसन बड़ी पारी नहीं खेल सके और 10 रन बनाकर आउट हुए. ऐसे में टीम मैनेजमेंट अगर बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने का फैसला करता है, तो 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है. वैभव के लिए यह मुकाबला इसलिए भी खास होगा क्योंकि वह भारतीय क्रिकेट में कम उम्र में लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. अब देखना होगा कि मैनेजमेंट किसे मौका देता है.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें मैच का लाइव टेलीकास्ट
वैभव सूर्यवंशी हासिल कर सकते हैं ये उपलब्धि
अगर वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 की प्लेइंग-11 में शामिल किया जाता है, तो उनकी नजर एक बड़े रिकॉर्ड पर होगी. वह फुल मेंबर टीम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं.
कैसी हो सकती है टीम इंडिया की Playing-11?
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर/रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.
अफगानिस्तान की संभावित Playing-11
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान/नवीन-उल-हक, नूर अहमद और फजलहक फारूकी.
दूसरे टी20 की पूरी जानकारी
- मुकाबला: भारत vs अफगानिस्तान, दूसरा टी20
- तारीख: 15 सितंबर 2026
- स्थान: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
- समय: शाम 7:30 बजे
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अरुण जेटली स्टेडियम में इतिहास रचेंगे वैभव सूर्यवंशी? निशाने पर होगा ये रिकॉर्ड
