IND vs AFG 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें मैच का लाइव टेलीकास्ट

IND vs AFG 2nd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले मैच में जीत के बाद टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी.

IND vs AFG 2nd T20 Telecast: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले टी20 में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. वहीं, अफगानिस्तान की नजर वापसी करते हुए सीरीज को 1-1 से बराबर करने पर होगी. अगर आप भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 का लाइव प्रसारण देखना चाहते हैं, तो टीवी और मोबाइल पर मैच देखने के विकल्प की जानकारी पहले से होना जरूरी है.

कब और कहां खेला जाएगा दूसरा T20?

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 15 सितंबर 2026 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. टॉस शाम के 7 बजे होगा. इसके ठीक आधे घंटे बाद यानी 7:30 बजे मैच की पहली गेंद डाली जाएगी. वहीं दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी टी20 17 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा.

पहले टी20 में भारत ने 157 रन के लक्ष्य को 13.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल किया था. अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों पर 82 रन की तूफानी पारी खेली थी. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई.

टीवी पर कहां देखें IND vs AFG 2nd T20 LIVE?

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports Network के चैनलों पर किया जाएगा. फैंस टीवी पर लाइव कमेंट्री के साथ मुकाबले का आनंद ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Richest Cricket Board: आखिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट

मोबाइल पर कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

मोबाइल फोन, लैपटॉप या अन्य डिवाइस पर भारत और अफगानिस्तान के दूसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मौजूदा जानकारी के मुताबिक FanCode पर लाइव स्ट्रीमिंग subscription basis पर उपलब्ध है. इसलिए मैच देखने से पहले FanCode पर अपने अकाउंट और उपलब्ध प्लान की जानकारी जरूर जांच लें.

प्रभात खबर पर पढ़ें मैच के लाइव अपडेट्स

अगर आप किसी वजह से मैच का लाइव प्रसारण नहीं देख पाते हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. प्रभात खबर के साथ आप भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 मुकाबले के हर जरूरी अपडेट से जुड़े रह सकते हैं. इसके लिए आपको प्रभात खबर की वेबसाइट के होम पेज पर जाकर India vs Afghanistan Live स्टोरी पर क्लिक करें. यहां आपको टॉस से लेकर मैच खत्म होने तक की सभी अहम अपडेट मिलेंगी. इसमें दोनों टीमों की प्लेइंग XI, स्कोर, विकेट, और मैच के हर महत्वपूर्ण पल की जानकारी शामिल होगी.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG 1st T20: कमबैक हो तो जस्सी जैसा, पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर विकेट लेकर बना डाला खास रिकॉर्ड

भारत की नजर सीरीज जीतने पर

पहले टी20 में मिली शानदार जीत के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी है. अभिषेक शर्मा ने बल्ले से 82 रन की पारी खेली, जबकि अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी में तीन विकेट हासिल किए. अब टीम इंडिया की कोशिश दूसरे मुकाबले में भी बेहतर प्रदर्शन कर सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी.

दूसरी ओर, अफगानिस्तान के लिए दूसरा टी20 बेहद अहम है. इब्राहिम जादरान की टीम को सीरीज में बने रहने के लिए यह मुकाबला जीतना होगा. पहले मैच में आजमतुल्लाह उमरजई ने 64 रन बनाए थे और मोहम्मद नबी के साथ 83 रन की साझेदारी की थी, लेकिन टीम 156 रन तक ही पहुंच सकी.

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और यश ठाकुर.

टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान का स्क्वाड

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG T20I Series: 41 की उम्र में भी नहीं थम रहा इस अफगान खिलाड़ी का जलवा, भारत के खिलाफ बल्ले और गेंद से फिर दिखाया दम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >