विमेंस टी20 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI घोषित, श्री चरणी को मिली जगह; ऑस्ट्रेलिया के 5 खिलाड़ी शामिल

ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट' का ऐलान कर दिया है. टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय स्पिनर श्री चरणी को इस टीम में जगह मिली है. ऑस्ट्रेलियाई टीम का इस टीम पर खासा दबदबा है.

ICC Women’s T20 World Cup 2026 Team of the Tournament: रिकॉर्ड सातवां महिला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा आईसीसी की 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट' में भी देखने को मिला. आईसीसी द्वारा घोषित सर्वश्रेष्ठ एकादश में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा पांच खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. वहीं इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड, श्रीलंका और स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों ने भी अपनी जगह बनाई है.

भारत की श्री चरणी को मिला इनाम

भारतीय स्पिनर श्री चरणी ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने पांच मैचों में 14 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज का गौरव हासिल किया. साथ ही उन्होंने महिला टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड भी बनाया.

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंड ताकत दिखी

एलिस पेरी, ऐश गार्डनर और कप्तान सोफी मोलिनेक्स को भी टीम में जगह मिली है. पेरी ने 198 रन बनाने के साथ चार विकेट लिए, जबकि गार्डनर ने 150 रन और तीन विकेट हासिल किए. कप्तान मोलिनेक्स ने पूरे टूर्नामेंट में 11 विकेट चटकाए और अपनी टीम को अपराजित रहते हुए खिताब दिलाया.

इन खिलाड़ियों को भी मिली जगह

आयरलैंड की ओर्ला प्रेंडरगास्ट, श्रीलंका की निलाक्षिका सिल्वा, स्कॉटलैंड की डार्सी कार्टर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना भी टीम ऑफ द टूर्नामेंट का हिस्सा बनी हैं. इन खिलाड़ियों ने अपने-अपने देशों के लिए पूरे टूर्नामेंट में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया.

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम ऑफ द टूर्नामेंट

डैनी वायट-हॉज (इंग्लैंड), बेथ मूनी (विकेटकीपर, ऑस्ट्रेलिया), निलाक्षिका सिल्वा (श्रीलंका), नैट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड), एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया), ओर्ला प्रेंडरगास्ट (आयरलैंड), मैरिजेन कप्प (दक्षिण अफ्रीका), ऐश गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), फातिमा सना (पाकिस्तान), श्री चरणी (भारत), सोफी मोलिनेक्स (ऑस्ट्रेलिया), डार्सी कार्टर (स्कॉटलैंड, 12वीं खिलाड़ी).

यह भी पढ़ें: VIDEO: इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, शानदार शॉट्स से लूटी महफिल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >