Hockey World Cup 2026: अर्जेंटीना से हारकर भारत बाहर, 51 साल से पदक का इंतजार बरकरार

भारतीय हॉकी टीम पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. अर्जेंटीना के खिलाफ 3-5 से हार के बाद टीम का सफर समाप्त हो गया. 51 साल से पदक का इंतजार और लंबा हो गया है.

Hockey World Cup 2026: भारतीय हॉकी टीम का पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में पदक जीतने का इंतजार एक बार फिर बढ़ गया है. हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम को सोमवार को अर्जेंटीना के खिलाफ 3-5 से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही भारत का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया और 51 साल से चले आ रहे वर्ल्ड कप पदक के इंतजार को खत्म करने का सपना भी टूट गया.

पहले हाफ में ही भारत पर बढ़ा दबाव

अर्जेंटीना ने मैच के पहले ही मिनट में जोकिन टोस्कानी के फील्ड गोल से बढ़त बना ली. इसके बाद छठे मिनट में डेला टोरे ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 2-0 कर दिया.भारत ने 10वें मिनट में वापसी की कोशिश की. सुखजीत सिंह ने फील्ड गोल दागकर अंतर कम किया और टीम में उम्मीद जगाई. लेकिन भारत अपनी लय कायम नहीं रख सका.

दूसरे हाफ में 2 गोल

दूसरे हाफ में डोमेने ने 33वें मिनट में गोल कर अर्जेंटीना की बढ़त फिर दो गोल की कर दी. 45वें मिनट में उन्होंने पेनल्टी स्ट्रोक पर अपना दूसरा गोल दाग दिया. इसके बाद 53वें मिनट में लुकास टोस्कानी ने अर्जेंटीना के लिए पांचवां गोल कर भारत की मुश्किलें और बढ़ा दीं.

Also Read: Video: ध्रुव जुरेल के शतक का जश्न बना चर्चा का विषय, ‘जय जवान-जय किसान’ टैटू दिखाकर जीत लिया करोड़ों फैंस का दिल

आखिरी मिनटों में भारत ने की वापसी

भारत ने हार नहीं मानी. सुखजीत सिंह ने 58वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया और अगले ही मिनट हार्दिक सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर स्कोर 3-5 कर दिया. अंतिम हूटर से ठीक पहले भारत को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन हरमनप्रीत सिंह का ड्रैग-फ्लिक अर्जेंटीना के गोलकीपर ने बचा लिया. इसके साथ ही भारत का वर्ल्ड कप अभियान समाप्त हो गया.

51 साल से वर्ल्ड कप पदक का इंतजार

इस हार के साथ भारत का पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में पदक का इंतजार 51 साल तक पहुंच गया है. भारत ने अपना एकमात्र वर्ल्ड कप खिताब 1975 में कुआलालंपुर में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर जीता था. भारत ने शुरुआती तीन वर्ल्ड कप में लगातार पदक जीते थे-1971 में कांस्य, 1973 में रजत और 1975 में स्वर्ण. लेकिन इसके बाद से टीम दोबारा पोडियम तक नहीं पहुंच सकी. भारत अब 7वें-8वें स्थान के लिए बेल्जियम से खेलेगा. वहीं, महिला टीम के भी बाहर होने के साथ 2026 हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की दोनों टीमों का सफर खत्म हो चुका है.

Also Read: हार्दिक पांड्या के नाम का ‘H’ पेंडेंट पहने दिखीं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >