केकेआर से करारी हार के बाद हार्दिक पांड्या पर एक्शन, आईपीएल कमेटी ने लगाया जुर्माना

Hardik Pandya Fined: बुधवार को खेले गए मैच में केकेआर ने मुंबई को 4 विकेट से हरा दिया. इस हार के बाद मुंबई इंडियंस की मुश्किलें और बढ़ गई है.

Hardik Pandya Fined: केकेआर से बुरी तरह हारने के बाद मुंबई इंडियंस की परेशानियां और बढ़ गई हैं. इस हार से जहां मुंबई इंडियंस का यह खराब सीजन और बिगड़ गया है, वहीं कप्तान हार्दिक पंड्या के लिए भी एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है. मैच के दौरान हार्दिक पंड्या मैदान पर काफी गुस्से में दिखे. उन्होंने मैच के हालात पर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की थी. उनकी इसी हरकत की वजह से अब बीसीसीआई  उन पर कार्रवाई कर सकती है.

क्या था पूरा मामला

यह मामला कोलकाता की बैटिंग के 10वें ओवर का है. टीम की खिलाड़ी खराब फील्डिंग कर रहे थे, जिसकी वजह से मैच मुंबई के हाथ से निकलता जा रहा था. यह देखकर कप्तान हार्दिक पंड्या अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए. ओवर की चौथी गेंद फेंकने के बाद, जब वह वापस पीछे जा रहे थे, तो उन्होंने गुस्से में विकेट पर हाथ मार दिया और गिल्लियां नीचे गिरा दीं. मैदान पर उनके इस बर्ताव को आईपीएल के नियमों के खिलाफ माना गया है.

हार्दिक पंड्या को क्या सजा मिली

आईपीएल की तरफ से आए आधिकारिक बयान के मुताबिक, हार्दिक पंड्या को खिलाड़ियों के नियमों के लेवल-1 का दोषी पाया गया है. उन्होंने नियम 2.2 को तोड़ा है, जो मैच के दौरान क्रिकेट के सामान (जैसे विकेट) या मैदान की चीज़ों को नुकसान पहुँचाने या गुस्सा निकालने से जुड़ा है. इस गलती की वजह से हार्दिक पंड्या पर जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उनके खाते में एक डीमेरिट पॉइंट  भी जोड़ दिया गया है.

मैच रेफरी के सामने मानी अपनी गलती

मुंबई इंडियंस के कप्तान ने मैच रेफरी राजीव सेठ के सामने अपनी गलती मान ली है. इसके साथ ही खुद पर लगे प्रतिबंध को स्वीकार कर लिया है. लेवल-1 के नियमों के मुताबिक मैच रेफरी का फैसला ही आखिरी होता है, इसलिए अब इस मामले में आगे कोई सुनवाई नहीं होगी.

यह भी पढ़े: मुंबई इंडियंस की एक गलती पड़ी भारी, कैच छोड़ने की बेवकूफी पर भड़के कप्तान हार्दिक पांड्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >