हार्दिक पंड्या MI में रहेंगे या जाएंगे? इस एक पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस, फैंस भी कन्फ्यूज

मुंबई इंडियंस की एक रहस्यमयी पोस्ट ने हार्दिक पंड्या के भविष्य पर अटकलों को बढ़ा दिया है. क्या वे टीम का साथ छोड़ देंगे?

Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले हार्दिक पंड्या को लेकर चर्चा तेज है. पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक टीम का साथ छोड़ सकते हैं. हालांकि, अब MI की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इस पूरे मामले में नया ट्विस्ट ला दिया है.

MI की पोस्ट से बढ़ा सस्पेंस

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं. पोस्ट के साथ लिखा गया, 'Memo: Make it HP coded.' इस पोस्ट के बाद MI के फैंस काफी उत्साहित नजर आए. कई फैंस का मानना है कि शायद हार्दिक टीम में बने रहेंगे.

CSK या KKR जाने की चर्चा

हार्दिक के अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) या कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से जुड़ने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के साथ संभावित ट्रेड को लेकर बातचीत कर रही हैं. हालांकि, अभी तक हार्दिक के भविष्य को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

इसे भी पढ़े- ICC की ताजा रैंकिंग जारी, बुमराह नंबर-1; विराट कोहली वनडे में तीसरे स्थान पर

हार्दिक पंड्या (एक्स)

MI से शुरू हुआ था IPL सफर

हार्दिक ने अपने IPL करियर की शुरुआत 2015 में मुंबई इंडियंस से की थी. वह लगातार सात सीजन तक MI का हिस्सा रहे. इसके बाद 2022 में वह गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान बने और टीम को उसके पहले ही सीजन में IPL चैंपियन बना दिया. 2024 में हार्दिक की मुंबई इंडियंस में वापसी हुई और उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई.

GT में वापसी की कोशिश भी नाकाम?

इस महीने की शुरुआत में हार्दिक को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई थी. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात टाइटंस में उनकी वापसी की संभावित डील इसलिए आगे नहीं बढ़ सकी क्योंकि हार्दिक ने कप्तानी की शर्त रखी थी. रिपोर्ट के अनुसार, GT ने उनकी इस मांग को स्वीकार नहीं किया. फिलहाल हार्दिक मुंबई इंडियंस के साथ रहेंगे या किसी नई टीम का रुख करेंगे, इस पर सस्पेंस बना हुआ है. MI की ताजा पोस्ट ने जरूर फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं.

इसे भी पढ़े- भारत की जीत के बाद पंत ने शेयर की गाले की तस्वीरें, ग्राउंड्समैन के लिए लिखी खास बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >