Glenn Phillips Catch: छक्के के लिए गई गेंद को Glenn Phillips ने बना दिया कैच, Video Viral

Glenn Phillips Catch: CPL 2026 में ग्लेन फिलिप्स ने बाउंड्री पर लपका ऐसा कैच कि खुद भी रह गए हैरान। देखें ये वायरल वीडियो!

Glenn Phillips Catch: क्रिकेट में कई बार ऐसे कैच देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर दर्शक भी सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर ये हुआ कैसे? कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 में भी ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला कैच देखने को मिला. गुयाना अमेजन CPL 2026 वॉरियर्स के ग्लेन फिलिप्स ने बाउंड्री पर सुनील नरेन का ऐसा कैच पकड़ा, जिसे लेने के बाद खुद फिलिप्स भी कुछ सेकंड तक हैरान नजर आए. इस शानदार कैच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

छक्के के लिए जा रही थी गेंद, तभी हुआ बड़ा खेल

CPL 2026 के 22वें मुकाबले में ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा था. ट्रिनबैगो के लिए पारी की शुरुआत करने आए सुनील नरेन ने ड्वेन प्रिटोरियस की गेंद पर जोरदार हुक शॉट खेला. गेंद पूरी रफ्तार के साथ डीप मिडविकेट की तरफ गई. उस समय मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों को लगा कि गेंद सीधे बाउंड्री के बाहर जाकर गिरेगी और नरेन के खाते में छक्का जुड़ जाएगा.

इसे भी पढ़े- Hardik Pandya Bald Look: गंजे लुक में दिखे Hardik Pandya, फैंस बोले- ‘भाई गैंगस्टर लग रहे हो’; तस्वीरें हुईं वायरल

ग्लेन फिलिप्स ने आखिरी पल में बढ़ाया एक हाथ

डीप मिडविकेट पर खड़े ग्लेन फिलिप्स को भी लगा कि गेंद उनके हाथ से काफी दूर निकल जाएगी. लेकिन उन्होंने आखिरी कोशिश करते हुए गेंद की दिशा में अपना दायां हाथ बढ़ा दिया. इसके बाद मैदान पर जो हुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया. गेंद फिलिप्स के हाथ से टकराई और सीधे उनके हाथ में चिपक गई. इस तरह पक्का नजर आ रहा छक्का एक शानदार कैच में बदल गया.

कैच पकड़कर खुद सोच में पड़ गए फिलिप्स

ग्लेन फिलिप्स के कैच का सबसे दिलचस्प हिस्सा सिर्फ उनका कैच नहीं, बल्कि उसके बाद का रिएक्शन भी था. कैच पकड़ने के बाद फिलिप्स कुछ पल तक खुद ही हैरान खड़े नजर आए. उनके चेहरे के हाव-भाव देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्हें भी विश्वास नहीं हो रहा था कि उन्होंने इतनी तेजी से जाती गेंद को एक हाथ से पकड़ लिया है. यही वजह है कि इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस का खूब ध्यान खींच रहा है.


ग्लेन फिलिप्स CPL 2026 कैच (एक्स)

सुनील नरेन सिर्फ 1 रन बनाकर हुए आउट

ग्लेन फिलिप्स के इस जबरदस्त कैच ने सुनील नरेन की पारी का अंत कर दिया. नरेन सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अगर यह कैच नहीं पकड़ा जाता तो गेंद के छक्के के लिए जाने की पूरी संभावना थी.

इसे भी पढ़े- Abhishek Sharma girlfriend Laila Faisal: अभिषेक शर्मा की GF कौन हैं? लैला फैसल की तस्वीर वायरल, IPL से ही जुड़ रहा नाम

VIDEO: एक हाथ से पकड़ा ऐसा कैच कि हर कोई रह गया दंग

फिलिप्स के इस कैच का वीडियो सामने आने के बाद फैंस लगातार इसकी तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में साफ दिखता है कि गेंद छक्के के लिए जा रही थी, लेकिन फिलिप्स ने आखिरी पल में हाथ बढ़ाकर उसे लपक लिया. क्रिकेट फैंस इस कैच को CPL 2026 के सबसे हैरान करने वाले कैचों में शामिल कर रहे हैं. फिलिप्स का रिएक्शन इस पूरे वाकये को और भी खास बना देता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >