हार के बाद सोफी एक्लेस्टोन को संभालती दिखीं जॉर्जिया वोल, वायरल हुआ वीडियो

Sophie Ecclestone: महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया. हालांकि मैच खत्म होने के बाद जो दृश्य देखने को मिला, उसने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया.

Sophie Ecclestone: फाइनल हारने के बाद इंग्लैंड की स्टार स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन बेहद भावुक नजर आईं. उनकी आंखों में आंसू थे और वह निराश होकर बाउंड्री लाइन के पास बैठी थीं. इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया की युवा बल्लेबाज जॉर्जिया वोल उनके पास पहुंचीं, उनके कंधे पर हाथ रखकर उन्हें सांत्वना दी. यह भावुक पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. क्रिकेट प्रशंसकों ने इसे ‘खेल भावना’ (स्पिरिट ऑफ क्रिकेट) का एक शानदार उदाहरण बताया है.

विवादित फैसले से भी निराश थीं एक्लेस्टोन

मैच के दौरान सोफी एक्लेस्टोन एक विवादित फैसले को लेकर भी काफी नाराज दिखाई दी थीं. उन्होंने मिड-ऑफ पर एलिस पेरी का शानदार कैच लेने का दावा किया था, लेकिन टीवी अंपायर ने लंबी समीक्षा के बाद फैसला पलटते हुए पेरी को नॉट आउट करार दिया. इस निर्णय के बाद एक्लेस्टोन मैदान पर ही अंपायरों से नाराजगी जताती नजर आईं. हालांकि बाद में उनकी साथी खिलाड़ी चार्ली डीन ने उन्हें शांत कराया. उस समय ऑस्ट्रेलिया जीत के बेहद करीब था और इस फैसले ने इंग्लैंड की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया.

एक्लेस्टोन नहीं रोक सकीं ऑस्ट्रेलिया की आक्रामक बल्लेबाजी

इंग्लैंड की सबसे भरोसेमंद स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने मैच में एक विकेट जरूर लिया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की मजबूत बल्लेबाजी के सामने वह ज्यादा असर नहीं छोड़ सकीं. शुरुआती विकेट गिरने के बाद बेथ मूनी और फीबी लिचफील्ड ने शतकीय साझेदारी कर मैच पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में मोड़ दिया. एक्लेस्टोन ने मूनी को आउट किया, लेकिन तब तक ऑस्ट्रेलिया जीत के बेहद करीब पहुंच चुका था.

इंग्लैंड ने बनाया था 150 रन

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बनाए. कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने नाबाद 58 रन की पारी खेली, जबकि फ्रेया केम्प ने 44 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से किम गर्थ, सोफी मोलिन्यू, लूसी हैमिल्टन और एनाबेल सदरलैंड ने एक-एक विकेट हासिल किया.

बेथ मूनी और लिचफील्ड ने दिलाई आसान जीत

151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने आक्रामक शुरुआत की. बेथ मूनी ने 49 गेंदों में 64 रन बनाए, जबकि फीबी लिचफील्ड ने 35 गेंदों में 48 रन की तेज पारी खेली. दोनों के बीच 100 रन की साझेदारी ने इंग्लैंड की उम्मीदें लगभग खत्म कर दीं. ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य 17 गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया और सातवीं बार महिला टी20 विश्व कप चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.

मूनी बनीं मैच और टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

बेथ मूनी को शानदार बल्लेबाजी के लिए फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सात पारियों में 238 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया की सफलता में अहम भूमिका निभाई. मैच के बाद उन्होंने टीम के सहयोगी स्टाफ और खिलाड़ियों की एकजुटता को जीत का सबसे बड़ा कारण बताया.

इसे भी पढ़े- फीफा का यू-टर्न, डोनाल्ड ट्रंप की एंट्री के बाद फोलारिन बालोगुन का रेड कार्ड रद्द

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >