FIFA World Cup में सबसे ज्यादा गोल करने वाले 5 खिलाड़ी, टॉप पर है ये दिग्गज

FIFA World Cup में कुछ खिलाड़ियों ने गोल दागकर इतिहास रच दिया है. मिरोस्लाव क्लोज सबसे ऊपर हैं. उनके बाद रोनाल्डो, गर्ड मुलर, जस्ट फॉन्टेन जैसे दिग्गज शामिल हैं, जिन्होंने अपने शानदार खेल से सभी को प्रभावित किया.

FIFA World Cup 2026 की शुरुआत अगले महीन जून से होगी. इस वर्ल्ड कप का फुटबॉल के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सभी फुटबॉल फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को खेलते देखने के लिए उत्साहित है. अर्जेंटीना इस वर्ल्ड कप में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी. वहीं पिछली बार फाइनल में शिकस्त झेलनी वाली फ्रांस की टीम इस बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी.

फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत 1930 से हुई थी. तब से लेकर अब तक फीफा वर्ल्ड कप के 22 संस्करण खेले जा चुके हैं. फीफा वर्ल्ड कप में कुल 964 मैच खेले गए हैं. जिसमें कुल 2720 गोल हुए हैं. आइए जानते हैं फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा गोल करने वाले टॉप-5 की लिस्ट में कौन शामिल है.

मिरोस्लाव क्लोज – जर्मनी (16 गोल)

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड मिरोस्लाव क्लोज के नाम है. उन्होंने ब्राजील में हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ा था. 2014 में ब्राजील के खिलाफ जर्मनी की यादगार 7–1 की जीत के दौरान रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ा था. क्लोज ने लगातार चार वर्ल्ड कप में गोल किए हैं. क्लोज ने 2002, 2006, 2010 और 2014 के वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया और कुल 24 मैच में 16 गोल किए हैं.

रोनाल्डो नाजारियो- ब्राजील (15 गोल)

ब्राजील के रोनाल्डो नाजारियो का नाम फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में दूसरे नंबर पर है. रोनाल्डो नाजारियो ने ब्राजील को पांचवां खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने 8 गोल किए थे. टूर्नामेंट के दौरान चोट से उबरकर उनकी वापसी को फुटबॉल के इतिहास में सबसे यादगार वापसी में से एक माना जाता है. उन्होंने 2002 के फीफा वर्ल्ड कप में ‘गोल्डन बूट’ भी जीता था. रोनाल्डो ने साल 1998, 2002, 2006 फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया और कुल 19 मैच में 15 गोल किए.

गर्ड मुलर- पश्चिमी जर्मनी (14 गोल)

गर्ड मुलर को द बॉम्बर के नाम से जाना जाता था. उन्होंने 1970, 1974 के फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया और कुल 13 मैच खेले. 1974 के एडिशन में पश्चिम जर्मनी की जीत में मुलर ने अहम भूमिका निभाई थी. उनका प्रति मैच गोल का औसत 1.08 का था. उन्होंने अकेले 1970 के टूर्नामेंट के दौरान सिर्फ 6 मैचों में 10 गोल किए थे. फीफा वर्ल्ड कप में गर्ड मुलर ने कुल 14 गोल किए हैं.

जस्ट फॉन्टेन – फ्रांस (13 गोल)

फ्रांस के दिग्गज खिलाड़ी जस्ट फॉन्टेन ने 1958 के फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था. इस टूर्नामेंट में उन्होंने 6 मैच खेले और 13 गोल दागे थे. एक ही टूर्नामेंट में 13 गोल करके फुटबॉल के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. यह एक ही वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड है और खेल के सबसे बड़े मंच पर उनकी काबिलियत का भी सबूत है.

लियोनेल मेसी- अर्जेंटीना (13 गोल)

अर्जेंटीना के कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी भी इस लिस्ट में शामिल है. मेसी ने साल 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022 के फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया. अपनी कप्तानी में लियोनेल मेसी ने साल 2022 में फ्रांस को हराकर खिताब जीता. मेरी ने अब तक वर्ल्ड कप के 26 मुकाबले में 13 गोल किए हैं. मेसी ने अर्जेंटीना को 2014 में फाइनल तक भी पहुंचाया था. जहां जर्मनी से हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, पिछले सीजन में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. मेसी बार गोल्डन बॉल जीतने वाले पहले खिलाड़ी भी है.

यह भी पढ़ें: Christian Nørgaard ने लिया संन्यास, डेनमार्क के वर्ल्ड कप में नहीं पहुंचने के बाद किया ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >