FIFA World Cup 2026: डोनाल्ड ट्रंप को मिला फाइनल का पहला टिकट; बुक हुई सीट, इस दिन खोलेंगे टूर्नामेंट का ड्रॉ

FIFA World Cup 2026 Final’s 1st Ticket to Donald Trump: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ड्रा 5 दिसंबर को वॉशिंगटन डीसी में होगा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी घोषणा की. यह पहला मौका होगा जब टूर्नामेंट अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको तीन देशों में आयोजित होगा और 48 टीमें हिस्सा लेंगी. 11 जून से 19 जुलाई तक चलने वाले इस आयोजन के फाइनल का पहला टिकट फीफा अध्यक्ष ने ट्रंप को सौंपा.

FIFA World Cup 2026 Final’s 1st Ticket to Donald Trump: फीफा पुरुष वर्ल्ड कप 2026 का ड्रा 5 दिसंबर को वॉशिंगटन डीसी के कैनेडी सेंटर में आयोजित किया जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार इस बात की घोषणा की. फीफा वर्ल्ड कप 2026 कई मायनों में ऐतिहासिक होगा. यह पहली बार होगा जब टूर्नामेंट तीन देशों अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में आयोजित होगा और पहली बार इसमें 48 टीमें भाग लेंगी. यह टूर्नामेंट केवल फुटबॉल का नहीं बल्कि संस्कृतियों और देशों के बीच एकजुटता का भी जश्न होगा. टूर्नामेंट 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के फाइनल का पहला टिकट भी दे दिया गया. फीफा के अध्यक्ष ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस खास टिकट को सौंपा. 

2026 फीफा वर्ल्ड कप से पहले एक खास मौके पर फीफा अध्यक्ष जियानी इंफैन्टिनो ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का पहला टिकट भेंट किया. यह भव्य फाइनल 19 जुलाई 2026 को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा. ट्रंप को दिया गया टिकट बेहद खास है. इसका नंबर है रो-1, सीट-1, टिकट नंबर 45/47. यह टिकट इंफैन्टिनो ने व्हाइट हाउस में आयोजित एक मुलाकात के दौरान सौंपा.

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने डोनाल्ड ट्रम्प को 2026 विश्व कप फाइनल का पहला टिकट भेंट किया. फोटो- सोशल मीडिया.

इंफैन्टिनो ने इस ऐतिहासिक पल की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, “फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सभी 104 मैचों के टिकट बुधवार, 10 सितंबर 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. लेकिन मुझे बेहद खुशी है कि मैंने पहला टिकट अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप को व्हाइट हाउस में सौंपा. हम 19 जुलाई 2026 को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी में होने वाले इस ऐतिहासिक फाइनल में राष्ट्रपति ट्रंप के स्वागत के लिए उत्सुक हैं, जहां लाखों फैन्स हमारे खूबसूरत खेल का जश्न मनाने एकजुट होंगे. अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के सभी मेजबान शहरों में फुटबॉल का यह उत्सव इतिहास रचेगा।”

48 टीमों को 3 ग्रुप्स में बांटा जाएगा

मैचों के लिए कुल 16 स्टेडियम चुने गए हैं जिनमें 11 अमेरिका, 3 मैक्सिको और 2 कनाडा में हैं. फीफा प्रमुख जियानी इंफैन्टिनो ने बताया कि इस टूर्नामेंट का ड्रॉ शुक्रवार 5 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे आयोजित होगा. इंफैन्टिनो ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस से यह घोषणा की राष्ट्रपति ट्रंप ड्रॉ की ऐलान सांस्कृतिक और मनोरंजन केंद्र, वाशिंगटन डीसी के कैनेडी सेंटर में करेंगे. ड्रॉ के दौरान 48 टीमों को 12 ग्रुप्स में बांटा जाएगा, प्रत्येक ग्रुप में 4 टीमें होंगी. हर ग्रुप से शीर्ष 2 टीमें और सर्वश्रेष्ठ 8 तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी.

अमेरिका में 12 शहरों को मिली है मेजबानी

उनमें ये शहर शामिल हैं- न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी (मेटलाइफ स्टेडियम), लॉस एंजिल्स (सोफी स्टेडियम), डलास (एटी एंड टी स्टेडियम), सैन फ्रांसिस्को बे एरिया (लेवी स्टेडियम), मियामी (हार्ड रॉक स्टेडियम), अटलांटा (मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम), सिएटल (लुमेन फील्ड), ह्यूस्टन (एनआरजी स्टेडियम), फिलाडेल्फिया (लिंकन वित्तीय क्षेत्र), कंसास सिटी, मिसौरी (एरोहेड स्टेडियम), बोस्टन (जिलेट स्टेडियम)

10 टीमें कर चुकी हैं क्वालिफाई

अब तक 10 टीमें 2026 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, जिनमें तीन मेजबान देशों के अलावा 10 और देश शामिल हैं. क्वालिफाई करने वाली टीमों में  जापान, न्यूजीलैंड, ईरान, अर्जेंटीना, उज्बेकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जॉर्डन, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और इक्वाडोर हैं. 

ये भी पढ़ें:-

मैंने तो सोचा वो कप्तान होगा, लेकिन उसे तो…, BCCI की एशिया कप टीम पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैरान

वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी दावेदार टीम इंडिया, पूर्व खिलाड़ी ने बताया अब तक की सबसे ताकतवर, इन खिलाड़ियों पर जताया भरोसा

कैसे शुरू हुई रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की लव स्टोरी? खब्बू बल्लेबाज ने खुद खोला राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >