डूरंड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, 25 जुलाई से शुरू होगी खिताबी जंग; जानें कब होगा फाइनल

मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के बीच 25 जुलाई को होने वाले मुकाबले से 135वें डूरंड कप की शुरुआत होगी. 24 टीमों वाला यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट पांच शहरों में खेला जाएगा, जबकि फाइनल 23 अगस्त को कोलकाता में होगा.

Durand Cup 2026 Full Schedule: 135वें डूरंड कप का आगाज 25 जुलाई से होगा. टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (सॉल्ट लेक स्टेडियम) में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारत के दो सबसे बड़े फुटबॉल क्लबों मोहन बागान सुपर जायंट और ईस्ट बंगाल एफसी के बीच खेला जाएगा. डूरंड कप के आयोजन समिति ने शुक्रवार को पूरे टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा कर दी.

एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट के इस संस्करण में 24 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें छह ग्रुप में बांटा गया है. प्रतियोगिता 25 जुलाई से 23 अगस्त तक कोलकाता, रांची, इंफाल, शिलांग और गुवाहाटी में आयोजित होगी. एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में इंडियन सुपर लीग (ISL) क्लबों, सर्विसेज टीमों, क्षेत्रीय चैंपियनों और विदेशी टीमों के बीच खिताबी जंग देखने को मिलेगी. टूर्नामेंट का लाइव टेलिकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर उपलब्ध रहेगी.

डूरंड कप 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीखसमयमुकाबलाग्रुपस्थान
25 जुलाईशाम 5:00 बजेईस्ट बंगाल एफसी vs मोहन बागान सुपर जायंटAकोलकाता (VYBK)
26 जुलाईशाम 7:30 बजेइंडियन आर्मी एफटी vs समलेश्वरी स्पोर्टिंगBकोलकाता (KBK)
26 जुलाईशाम 5:00 बजेजमशेदपुर एफसी vs डिफेंडर्स एफसीCरांची (BMFS)
27 जुलाईशाम 7:00 बजेमोहम्मडन एससी vs बागपत एफसीBकोलकाता (KBK)
28 जुलाईशाम 7:30 बजेसाउथ यूनाइटेड एफसी vs CISF प्रोटेक्टर्सAकोलकाता (KBK)
28 जुलाईशाम 5:00 बजेTRAU एफसी vs नेरोका एफसीDइंफाल (KLMS)
29 जुलाईशाम 7:00 बजेइंडियन एयर फोर्स एफटी vs डिफेंडर्स एफसीCरांची (BMFS)
30 जुलाईशाम 7:00 बजेसमलेश्वरी स्पोर्टिंग vs बागपत एफसीBकोलकाता (VYBK)
30 जुलाईशाम 4:00 बजेएफसी रेंगदाई vs इंडियन नेवी एफटीDइंफाल (KLMS)
31 जुलाईशाम 7:30 बजेईस्ट बंगाल एफसी vs CISF प्रोटेक्टर्सAकोलकाता (KBK)
31 जुलाईशाम 5:00 बजेशिलांग लाजोंग एफसी vs नोंगकसेह SS&CCEशिलांग (JNS)
1 अगस्तशाम 4:30 बजेनॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी vs बोडोलैंड एफसीFगुवाहाटी (IGAS)
2 अगस्तशाम 4:00 बजेमोहम्मडन एससी vs समलेश्वरी स्पोर्टिंगBकोलकाता (VYBK)
3 अगस्तशाम 4:00 बजेTRAU एफसी vs एफसी रेंगदाईDइंफाल (KLMS)
3 अगस्तशाम 7:00 बजेलांगस्निंग एफसी vs मुंबई एफसीEशिलांग (JNS)
3 अगस्तशाम 4:00 बजेकरबी आंगलोंग मॉर्निंग स्टार एफसी vs एफसी-1Fगुवाहाटी (IGAS)
4 अगस्तशाम 7:00 बजेमोहन बागान सुपर जायंट vs साउथ यूनाइटेड एफसीAकोलकाता (VYBK)
4 अगस्तशाम 4:00 बजेजमशेदपुर एफसी vs एससी दिल्लीCरांची (BMFS)
5 अगस्तशाम 7:00 बजेइंडियन आर्मी एफटी vs बागपत एफसीBकोलकाता (KBK)
5 अगस्तशाम 4:00 बजेनेरोका एफसी vs इंडियन नेवी एफटीDइंफाल (KLMS)
6 अगस्तशाम 7:00 बजेनोंगकसेह SS&CC vs लांगस्निंग एफसीEशिलांग (JNS)
6 अगस्तशाम 4:00 बजेबोडोलैंड एफसी vs एफसी-1Fगुवाहाटी (IGAS)
7 अगस्तशाम 7:00 बजेईस्ट बंगाल एफसी vs साउथ यूनाइटेड एफसीAकोलकाता (VYBK)
7 अगस्तशाम 4:00 बजेएससी दिल्ली vs डिफेंडर्स एफसीCरांची (BMFS)
8 अगस्तशाम 7:00 बजेशिलांग लाजोंग एफसी vs मुंबई एफसीEशिलांग (JNS)
8 अगस्तशाम 4:00 बजेनॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी vs करबी आंगलोंग मॉर्निंग स्टार एफसीFगुवाहाटी (IGAS)
9 अगस्तशाम 4:00 बजेTRAU एफसी vs इंडियन नेवी एफटीDइंफाल (KLMS)
10 अगस्तशाम 4:00 बजेमोहन बागान सुपर जायंट vs CISF प्रोटेक्टर्सAकोलकाता (KBK)
10 अगस्तशाम 7:00 बजेएससी दिल्ली vs इंडियन एयर फोर्स एफटीCरांची (BMFS)
11 अगस्तशाम 4:00 बजेनोंगकसेह SS&CC vs मुंबई एफसीEशिलांग (JNS)
11 अगस्तशाम 7:00 बजेनॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी vs एफसी-1Fगुवाहाटी (IGAS)
12 अगस्तशाम 7:00 बजेमोहम्मडन एससी vs इंडियन आर्मी एफटीBकोलकाता (KBK)
12 अगस्तशाम 4:00 बजेनेरोका एफसी vs एफसी रेंगदाईDइंफाल (KLMS)
13 अगस्तशाम 4:00 बजेजमशेदपुर एफसी vs इंडियन एयर फोर्स एफटीCरांची (BMFS)
13 अगस्तशाम 7:00 बजेशिलांग लाजोंग एफसी vs लांगस्निंग एफसीEशिलांग (JNS)
13 अगस्तशाम 4:00 बजेबोडोलैंड एफसी vs करबी आंगलोंग मॉर्निंग स्टार एफसीFगुवाहाटी (IGAS)

ग्रुप चरण के बाद सभी छह ग्रुप विजेता और दो सर्वश्रेष्ठ उपविजेता टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी. क्वार्टर फाइनल मुकाबले 16 और 17 अगस्त को रांची, कोलकाता और शिलांग में खेले जाएंगे. इसके बाद पहला सेमीफाइनल 19 अगस्त को कोलकाता और दूसरा सेमीफाइनल 20 अगस्त को शिलांग में आयोजित होगा. टूर्नामेंट का फाइनल 23 अगस्त को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेला जाएगा, जहां 135वें डूरंड कप के नए चैंपियन का फैसला होगा.

डूरंड कप 2026: नॉकआउट राउंड शेड्यूल

तारीखसमयमुकाबलास्थान
16 अगस्त (रविवार)शाम 4:00 बजेक्वार्टर फाइनल 1: विजेता टीम 1 vs विजेता टीम 2रांची (BMFS)
16 अगस्त (रविवार)शाम 7:00 बजेक्वार्टर फाइनल 2: विजेता टीम 3 vs विजेता टीम 4कोलकाता (VYBK)
17 अगस्त (सोमवार)शाम 4:00 बजेक्वार्टर फाइनल 3: विजेता टीम 5 vs विजेता टीम 6कोलकाता (VYBK)
17 अगस्त (सोमवार)शाम 7:00 बजेक्वार्टर फाइनल 4: विजेता टीम 7 vs विजेता टीम 8शिलांग (JNS)
19 अगस्त (बुधवार)शाम 7:00 बजेसेमीफाइनल 1: क्वार्टर फाइनल 1 के विजेता vs क्वार्टर फाइनल 2 के विजेताकोलकाता (VYBK)
20 अगस्त (गुरुवार)शाम 7:00 बजेसेमीफाइनल 2: क्वार्टर फाइनल 3 के विजेता vs क्वार्टर फाइनल 4 के विजेताशिलांग (JNS)
23 अगस्त (रविवार)समय तय होना बाकीफाइनल: सेमीफाइनल 1 के विजेता vs सेमीफाइनल 2 के विजेताकोलकाता (VYBK)

यह भी पढ़ें: रांची को पहली बार मिली डूरंड कप की मेजबानी, बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले जाएंगे 16 मुकाबले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >