FIH Hockey Pro League के लिए तैयार टीम इंडिया, जियो सिनेमा पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग, जानें सलीमा टेटे ने क्या कहा

FIH प्रो लीग में टीम इंडिया की दोनों टीम महिला और पुरुष खेल रही हैं. दोनों ही टीम का लक्ष्य जीत हासिल करना है. 22 मई से मैच की शुरुआत होगी.

FIH Hockey Pro League की शुरुआत बुधवार 22 मई से हो रही है. इस प्रो लीग में टीम इंडिया की दोनों टीमें पुरुष और महिला हिस्सा लेंगी. एफआईएच प्रो लीग का आयोजन 22 मई से नौ जून के बीच आयोजित किया जाएगा. लीग का पहला सत्र बेल्जियम में के एंटवर्प में और दूसरा लंदन में होगा. पेरिस में शुरू हो रहे ओलंपिक से पहले टीम इंडिया के लिए यह अभ्यास का बहुत ही शानदार मौका है. गौरतलब है कि भारत ने कभी भी FIH प्रो लीग ट्रॉफी नहीं जीती है. अबतक के रिकाॅर्ड पर नजर डालें तो पुरुष और महिला दोनों ही टीमों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2021-22 में देखने को मिला था, जब टीम तीसरे स्थान पर रही थी.

नीदरलैंड है वर्तमान चैंपियन

एफआईएच प्रो लीग में अभी महिला और पुरुष दोनों ही कैटगरी में नीदरलैंड की टीम चैंपियन है. हाॅकी प्रो लीग के दर्शकों को मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर देखने को मिलेगी. महिला टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने कहा कि एफआईएच मुकाबले के लिए टीम कड़ी मेहनत कर रही है. नवनियुक्त कप्तान सलीमा ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रैक्ट्रिस मैच खेलने के बाद हमने साई में काफी अभ्यास किया. हमारा लक्ष्य अर्जेंटीना, बेल्जियम, जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना है. टीम इंडिया इस वक्त एफआईएच प्रो लीग 2023-24 के अंतिम चरण के लिए इस समय यूरोप में है. प्वाइंट टेबल पर अगर नजर डालें तो अभी महिला हॉकी टीम 8 मैचों में 8 प्वाइंट लेकर टेबल में छठे स्थान पर है. वहीं बात अगर पुरुष हॉकी टीम की करें तो वे 8 मैचों में 15 प्वाइंट लेकर वह ती सरे स्थान पर है. टीम ने राउरकेला और भुवनेश्वर चरण में तीन जी त दर्ज की थी.

Also Read : टी-20 विश्वकप में सिक्सर किंग हैं क्रिस गेल, क्या इस बार रोहित शर्मा और जोस बटलर दे सकते हैं टक्कर?

IPL 2024, KKR vs SRH Qualifier 1: मैच से पहले जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड और संभावित प्लेइंग XI


टीम इस प्रकार है-

पुरुष टीम : गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक
डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), सुमित, संजय, जुगराज सिंह, विष्णुकांत सिंह
मिडफील्डर: विवेक सागर प्रसाद, नीलकंठ शर्मा, मनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, हार्दिक सिंह (उपकप्तान), राजकुमार पाल, मोहम्मद राहिल मौसीन
फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, गुरजंत सिंह, आकाशदीप सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, बॉबी सिंह धामी


महिला टीम

गोलकीपर: सविता पूनिया, बिचू देवी खारीबाम
डिफेंडर: निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, मोनिका, ज्योति छत्री, महिमा चौधरी
मिडफील्डर: सलीमा टेटे (कप्तान), वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नवनीत कौर (उपकप्तान), नेहा, ज्योति, बलजीत कौर, मनीषा चौहान, लालरेम्सियामी
फॉरवर्ड: मुमताज खान, संगीता कुमारी, दीपिका, शर्मिला देवी, प्रीति दुबे, वंदना कटारिया, सुनेलिता टोप्पो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >