फीफा वर्ल्ड कप में सोशल मीडिया क्रश बनीं ये 3 खूबसूरत हसीनाएं, तस्वीरें वायरल

FIFA World Cup Viral beautiful fans: फीफा वर्ल्ड कप के मैचों के दौरान दर्शकों दीर्घा (स्टैंड्स) में फैंस का जोश और उनकी मौजूदगी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इनमें से तीन फैंस अपने बेहतरीन स्टाइल और लुक की वजह से इस समय दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

FIFA World Cup Viral beautiful fans: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सिर्फ मैदान पर फुटबॉल का रोमांच ही नहीं, बल्कि स्टेडियम के स्टैंड्स में मौजूद फैंस भी जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों कई खूबसूरत फैंस के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. आलम यह है कि मैच के रोमांचक पलों में भी कैमरों और दर्शकों की नजरें इन फैंस की अदाओं पर टिक जाती हैं. आइए आपको बताते हैं ऐसी ही तीन फैंस से, जिन्होंने अपनी खूबसूरती से इस वर्ल्ड कप में हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है.

कौन हैं इवाना नोल

अगर आप फीफा वर्ल्ड कप 2026 को फॉलो कर रहे हैं, तो स्टैंड्स में क्रोएशिया को सपोर्ट करती एक खूबसूरत हसीना पर आपकी नजर जरूर पड़ी होगी. ये कोई और नहीं, बल्कि 33 साल की मशहूर मॉडल इवाना नोल हैं. इवाना का यह जलवा नया नहीं है; 2022 के कतर फुटबॉल वर्ल्ड कप में भी वो अपनी अदाओं से पूरी दुनिया में वायरल हो चुकी हैं. ‘मिस क्रोएशिया’ की फाइनलिस्ट रह चुकीं इवाना के लिए फीफा वर्ल्ड कप किसी वरदान से कम नहीं रहा, जिसने उनके मॉडलिंग करियर को रातों-रात सातवें आसमान पर पहुंचा दिया.

इस वर्ल्ड कप की ‘सबसे हॉट फैन’

फीफा वर्ल्ड कप के इस सीजन में इवाना नोल (Ivana Knoll) को टूर्नामेंट की सबसे हॉट फैन माना जा रहा है. उनकी पॉपुलैरिटी सिर्फ स्टेडियम तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल दुनिया में भी उनका सिक्का चलता है. इंस्टाग्राम पर 30 लाख से अधिक फॉलोअर्स के साथ इवाना सोशल मीडिया क्वीन बनी हुई हैं. वह लगातार अपनी रील्स और ग्लैमरस तस्वीरों के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं, जिसे दुनिया भर के फुटबॉल लवर्स खूब पसंद कर रहे हैं.

कौन है मैक्सिको की सुपरफैन ‘H-Town Girl’

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हुस्न का जलवा बिखेरने वाली फैंस की लिस्ट में अगला बड़ा नाम ओलिविया बेथल (Olivia Bethel) का है. मैक्सिको टीम की इस खूबसूरत समर्थक को दुनिया भर में लोग अब ‘H-Town Girl’ के नाम से भी जान रहे हैं. मैक्सिको के हर मुकाबले में ओलिविया को स्टैंड्स में अपनी टीम को चीयर करते हुए देखा जा सकता है. मैदान पर जब भी मैक्सिको की टीम गोल दागती है, तो ओलिविया का बेहद एनर्जेटिक और खास अंदाज में जश्न मनाना देखने लायक होता है. उनके यही खूबसूरत मोमेंट्स इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

गैब्रिएला मौरा बनीं फीफा 2026 की नई सोशल मीडिया क्वीन

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की सबसे खूबसूरत फैंस की फेहरिस्त में अगला बड़ा नाम ब्राजील की गैब्रिएला मौरा (Gabriela Moura) का है. महज 22 साल की इस खूबसूरत फैन ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. ब्राजील की सिग्नेचर येलो-ग्रीन जर्सी में गैब्रिएला का अंदाज फैंस को इस कदर भाया कि उनकी तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं. सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहने वाली गैब्रिएला की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उन्हें 31 लाख (3.1 मिलियन) से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

इसे भी पढ़े- घरेलू मैदान पर मेक्सिको का जलवा, चेकिया को चारों खाने चित कर रचा नया इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >