रिपोर्टर दे रही थी फीफा का अपडेट, पीछे कपल करने लगा 'किस'! वीडियो वायरल

FIFA World Cup 2026: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान 'फनी मोमेंट्स' होना आम बात है. हाल ही में लॉस एंजिल्स की सड़कों पर भी ऐसा ही एक मजेदार नजारा देखने को मिला, जहां लाइव कैमरे के सामने एक महिला रिपोर्टर के साथ अप्रत्याशित घटना घट गई, जिसने दर्शकों को खूब हंसाया.

FIFA World Cup 2026: अक्सर लाइव रिपोर्टिंग के दौरान कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जो दर्शकों के लिए हंसी का कारण बन जाती हैं. ऐसा ही एक दिलचस्प वाकया लॉस एंजिल्स की सड़कों पर देखने को मिला, जहां एक महिला रिपोर्टर को एक अप्रत्याशित और मजेदार स्थिति का सामना करना पड़ा.

वीडियो में महिला रिपोर्टर क्या कर रही है

वीडियो में एक महिला रिपोर्टर, जिसने स्कॉटलैंड की नीली फुटबॉल जर्सी पहनी हुई है. रात के समय एक व्यस्त चौराहे पर खड़ी होकर अपना मॉर्निंग अपडेट दे रही है. वह बेहद उत्साह के साथ बता रही है कि स्कॉटलैंड की टीम ने 28 साल बाद अपना पहला विश्व कप गेम जीतकर इतिहास रच दिया है.

कैमरे के पीछे का ‘रोमांस’

जैसे ही रिपोर्टर पूरे जोश के साथ अपनी बात कह रही होती है, उसके ठीक पीछे एक लड़का और लड़की आते हैं और कैमरे के फ्रेम के अंदर ही एक-दूसरे को गले लगाकर किस (kiss) करने लगते हैं. इसी दौरान कुछ अन्य राहगीर भी वहां से गुजरते हुए और कैमरे की तरफ हाथ हिलाते हुए देखे जा सकते हैं.

रिपोर्टर का शानदार रिएक्शन

अपने पीछे हो रही इस हलचल को देखकर रिपोर्टर एक पल के लिए पूरी तरह से हैरान रह जाती है. उसके चेहरे पर आश्चर्य के भाव साफ देखे जा सकते हैं. हालांकि, स्थिति की हालात और मजे को समझते हुए, वह एक बड़ी सी मुस्कान के साथ खुद को संभालती है और हंसते हुए अपनी लाइव रिपोर्ट को पूरा करती है.

इसे भी पढ़े- जीत के बाद सड़कों पर उतरे हजारों ऑस्ट्रेलियाई, VIDEO ने इंटरनेट पर लगाई आग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत। खेल पत्रकारिता में एक साल का अनुभव और स्पोर्ट्स की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में मास्टर्स। उद्देश्य है पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय स्पोर्ट्स कवरेज पहुँचाना।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >