England Squad vs Sri Lanka: इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली T20 और ODI सीरीज के लिए 16-16 खिलाड़ियों वाली टीम का ऐलान कर दिया है. T20 टीम में ओपनिंग बल्लेबाज एन्यूरिन डोनाल्ड को पहली बार इंग्लैंड की सीनियर टीम में जगह मिली है. वहीं, बिना कोई इंटरनेशनल मैच खेले गेंदबाज हेनरी क्रोकॉम्बे को ODI टीम में चुना गया है. दोनों टीमों की कप्तानी हैरी ब्रूक करेंगे.
T20 टीम में डोनाल्ड की एंट्री
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सॉनी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम डॉसन, एन्यूरिन डोनाल्ड, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद और जोश टोंग शामिल हैं.
इसे भी पढ़े- Ayesha Zafar India vs Pakistan: ऑलराउंडर आयशा जफर ने बताया भारत के खिलाफ पाकिस्तान का खास प्लान
वनडे टीम में क्रोकॉम्बे को मौका
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, सॉनी बेकर, जोस बटलर, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकॉम्बे, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, जो रूट और जोश टोंग को जगह मिली है.
जेमी ओवरटन की वापसी
जांघ की चोट के कारण भारत के खिलाफ वाइट-बॉल सीरीज से बाहर रहे जेमी ओवरटन की दोनों टीमों में वापसी हुई है. वहीं फिल सॉल्ट दाहिनी जांघ की चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं. जैकब बेथेल के चोटिल घुटने की इस सप्ताह सफल सर्जरी हुई है.
इसे भी पढ़े- Sadagoppan Ramesh CSK Captain: सदगोपन रमेश की CSK को बड़ी सलाह, ऋतुराज नहीं इस खिलाड़ी को बनाएं कप्तान
कब होंगे टी20 और वनडे के मुकाबले?
टी20 सीरीज के मैच 15, 17 और 19 सितंबर को होंगे. इसके बाद ODI सीरीज 22 सितंबर से शुरू होगी. दूसरा और तीसरा वनडे 24 और 27 सितंबर को खेला जाएगा.
