भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में 2 बदलाव के साथ उतरेगा इंग्लैंड, जोश टंग करेंगे डेब्यू

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. हैरी ब्रूक की टीम दो बदलावों के साथ उतरेगी, जिसमें जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है, जबकि तेज गेंदबाज जोश टंग टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे.

England Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. मेजबान टीम दो बदलावों के साथ मैदान पर उतरेगी.

जोफ्रा आर्चर की हुई एंट्री

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने दूसरे टी20 के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और जोश टंग को अंतिम एकादश में शामिल किया है. आर्चर की टीम में वापसी हुई है, जबकि जोश टंग इस मैच के जरिए अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे. इन दोनों खिलाड़ियों को जगह देने के लिए साकिब महमूद और ल्यूक वुड को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है. इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि आर्चर और टंग की मौजूदगी से गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी.

इंग्लैंड की प्लेइंग XI

फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग.

क्या मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका?

दूसरी ओर भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर भी चर्चा तेज है. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या नहीं, इस पर सभी की नजरें रहेंगी. हालांकि पहले मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन को देखते हुए टीम प्रबंधन बड़े बदलाव करने के मूड में नहीं दिख रहा है.

बारिश के कारण रद्द हुआ पहला मुकाबला

सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए थे. हालांकि पारी समाप्त होने के बाद बारिश शुरू हो गई और इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं उतर सकी. लगातार बारिश के कारण मैच को रद्द घोषित कर दिया गया. अब दोनों टीमें दूसरे टी20 में जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. ऐसे में मैनचेस्टर में एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है.

यह भी पढ़ें: भारत-इंग्लैंड का दूसरा टी20 मुकाबला फ्री में कब, कहां और कैसे देखें? जानें पूरी डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >