तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने नहीं बदली विजेता टीम, भारत के खिलाफ उतरेगा वही प्लेइंग XI

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टी20 मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है. मेजबान टीम ने मैनचेस्टर में जीत दिलाने वाले संयोजन पर भरोसा जताते हुए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है.

England Playing 11 for 3rd T20I: भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है. ट्रेंट ब्रिज में खेले जाने वाले इस मैच के लिए मेजबान टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है और उसी संयोजन को बरकरार रखा है जिसने दूसरे टी20 में भारत को चार विकेट से हराया था.

साल्ट और बटलर को फिर मिला मौका

दूसरे टी20 में सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट और जोस बटलर खाता भी नहीं खोल सके थे. इसके बावजूद टीम प्रबंधन ने दोनों अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है. वहीं हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल और टॉम बैंटन की शानदार बल्लेबाजी ने इंग्लैंड के मध्यक्रम को मजबूती दी है.

गेंदबाजी में भी कोई बदलाव नहीं

इंग्लैंड ने गेंदबाजी विभाग में भी कोई फेरबदल नहीं किया है. डेब्यू मैच में जोश टंग ने चार ओवर में 46 रन दिए थे, जबकि आदिल राशिद दो ओवर में 21 रन खर्च कर कोई विकेट नहीं ले सके थे. इसके बावजूद दोनों खिलाड़ियों को तीसरे टी20 में मौका मिला है.

इंग्लैंड की प्लेइंग XI

फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग.

दूसरे टी20 में कैसे जीता था इंग्लैंड?

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190/7 का स्कोर बनाया था. अभिषेक शर्मा (43), ईशान किशन (49) और श्रेयस अय्यर (37) ने अहम योगदान दिया था. वहीं डेब्यू कर रहे वैभव सूर्यवंशी ने 14 रन बनाए थे. अंत में तिलक वर्मा ने नाबाद 24 रन बनाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया.

बेथेल और बैंटन ने पलटा मैच

191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और अर्शदीप सिंह ने सॉल्ट और बटलर को जल्दी आउट कर दिया. हालांकि हैरी ब्रूक ने 39 रन की तेज पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया. इसके बाद जैकब बेथेल ने नाबाद 76 और टॉम बैंटन ने 39 रन बनाकर इंग्लैंड को जीत दिलाई.

भारत कर सकता है बदलाव

लगातार दो मैचों में जीत से दूर रहने के बाद भारतीय टीम तीसरे टी20 में कुछ बदलाव कर सकती है. लेग स्पिनर रवि बिश्नोई दूसरे मुकाबले में चार ओवर में 60 रन खर्च करने के बाद दबाव में हैं. उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर या अतिरिक्त तेज गेंदबाज के रूप में प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है.

संजू सैमसन की वापसी की चर्चा

भारतीय बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव की संभावना है. वैभव सूर्यवंशी के आने से टॉप ऑर्डर में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की संख्या बढ़ गई है. ऐसे में संतुलन बनाने के लिए संजू सैमसन की वापसी हो सकती है. वहीं ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे भी टीम प्रबंधन के लिए एक विकल्प हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20 मुकाबला? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >