आज राजस्थान के सामने हैदराबाद की चुनौती, हारने वाली टीम हो जाएगी IPL 2026 से बाहर

Eliminator 2026: IPL में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

Eliminator 2026: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स एलिमिनेटर मुकाबले में आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. इस मैच में जो भी टीम हारेगी, वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.

वैभव सूर्यवंशी रच सकते हैं इतिहास

इस मैच में राजस्थान के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है. वे एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. यह रिकॉर्ड फिलहाल क्रिस गेल के नाम है. जिन्होंने 2012 में बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए 59 छक्के लगाए थे. वैभव इस सीजन में अब तक 53 छक्के लगा चुके हैं. उन्हें गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 7 छक्कों की जरूरत है.

राजस्थान की आखिरी जीत

राजस्थान रॉयल्स के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती आसान नहीं होने वाली है. रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो पलड़ा हैदराबाद का भारी दिख रहा है. राजस्थान की टीम पिछले 6 मैचों से हैदराबाद को नहीं हरा पाई है. राजस्थान को हैदराबाद के खिलाफ आखिरी जीत 2 अप्रैल 2023 को मिली थी, जब उन्होंने हैदराबाद को उनके ही घर में 72 रनों से हराया था. 2024 के सीजन में भी हैदराबाद ने ही क्वालिफायर-2 मैच में राजस्थान को हराकर फाइनल का टिकट काटा था. हालांकि, हैदराबाद फाइनल में कोलकाता से हार गई थी. दोनों टीमों के बीच अब तक 23 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं. इनमें 23 मैचों में से 14 मैच हैदराबाद ने जीते हैं.

पिच रिपोर्ट

मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों को एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. यहाँ खेले गए पिछले तीनों मैचों में टीमों ने 200 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया है. इन तीन मैचों में से दो बार बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है. एक बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीता है.

मौसम का हाल

मैच के दिन तापमान 25°C से 45°C के बीच रहने का अनुमान है. इतनी तेज गर्मी और उमस के कारण खिलाड़ियों को मैदान पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

दोनों टीमों की संभावित खिलाड़ी (12)

हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, ट्रैविस हेड.

राजस्थान: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा, रवींद्र जडेजा. 

यह भी पढ़े- 6 गेंद पर 6 छक्के, ऑडी कार का इनाम और 31 की उम्र में संन्यास; ऐसी रही भारतीय दिग्गज की कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >