जमशेदपुर एफसी और डिफेंडर्स एफसी के बीच मैच से डूरंड कप की शुरुआत, 24 टीमें लेंगी हिस्सा

डूरंड कप 2026 का 135वां संस्करण रांची में इतिहास रचने को तैयार है, जहां पहली बार मेजबानी का अवसर मिला है. 16 अगस्त तक बिरसा मुंडा स्टेडियम में ग्रुप-सी के रोमांचक मुकाबले होंगे. 24 टीमें इस प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए मैदान में उतरेंगी.

Durand Cup 2026: एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप का 135वां संस्करण इस बार झारखंड में किया जा रहा है. पहली बार रांची को इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है. रविवार से 16 अगस्त तक ग्रुप-सी के मुकाबले बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले जाएंगे.

जमशेदपुर एफसी का सामना डिफेंडर्स से

रांची में खेले जाने वाले पहले मुकाबले में इंडियन सुपर लीग (ISL) की टीम जमशेदपुर एफसी का सामना श्रीलंका की मौजूदा चैंपियन डिफेंडर्स एफसी से होगा. ग्रुप-सी में इन दोनों टीमों के अलावा स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली और इंडियन एयर फोर्स की टीम भी शामिल हैं. इस संस्करण के मुकाबले रांची के अलावा कोलकाता, गुवाहाटी, शिलांग और इंफाल में भी खेले जाएंगे.

इस बार 24 टीमें भाग लेंगी

1888 में शुरू हुआ डूरंड कप, जिसे भारतीय सशस्त्र बल आयोजित करते हैं, दुनिया का तीसरा सबसे पुराना और एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है. 2026 संस्करण में 24 टीमें भाग लेंगी, जिन्हें छह ग्रुप में बांटा गया है. हर टीम ग्रुप स्टेज में राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेलेगी. छह ग्रुप विजेता और दो सर्वश्रेष्ठ उपविजेता क्वार्टरफाइनल में पहुंचेंगे. सेमीफाइनल 19 और 20 अगस्त को, जबकि फाइनल 23 अगस्त को कोलकाता में होगा.

मोहन बागान सबसे सफल टीम

टूर्नामेंट के मुकाबले कोलकाता, शिलॉन्ग, रांची, इम्फाल और गुवाहाटी समेत छह स्टेडियम में खेले जाएंगे. मोहन बागान 17 खिताब के साथ सबसे सफल टीम है, जबकि ईस्ट बंगाल 16 ट्रॉफी के साथ दूसरे स्थान पर है. नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी मौजूदा चैंपियन है, जिसने पिछले फाइनल में डायमंड हार्बर को हराया था. इस बार भी कई बड़ी टीमें खिताब के लिए मजबूत दावेदारी पेश करेंगी.

कहां देखें डूरंड कप 2026 लाइव

डूरंड कप 2026 के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप पर उपलब्ध होगी. वहीं, टीवी पर लाइव प्रसारण Sony Sports 5 और Sony Sports 5 HD चैनलों पर किया जाएगा, जहां दर्शक सभी मैचों का सीधा आनंद ले सकेंगे.

Also Read: ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हुए नाहिद राणा, लिटन दास और शोरिफुल इस्लाम भी नहीं खेलेंगे पहला टेस्ट



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >