Cheteshwar Pujara on Dhruv Jurel: ध्रुव जुरेल के शतक पर पुजारा-कैफ ने जमकर की तारीफ, बताया क्यों हैं खास

भारत के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार शतक जड़ा. चेतेश्वर पुजारा और मोहम्मद कैफ ने उनकी तकनीक, फुटवर्क और स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी की विशेष रूप से सराहना की है.

Cheteshwar Pujara on Dhruv Jurel: भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऐसी पारी खेली, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. कोलंबो में जुरेल ने 177 गेंदों पर 115 रन बनाए. उनकी पारी में 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. यह जुरेल के टेस्ट करियर का दूसरा शतक है. उनकी इस पारी को पुजारा और कैफे ने जमकर सराहा है.

इसे भी पढ़े- Shoriful Islam NOC: दो गेंदबाज, एक टीम… फिर शोरिफुल को NOC क्यों नहीं? BCB के फैसले से बढ़ा सस्पेंस

पुजारा ने जुरेल के फुटवर्क की तारीफ की

पूर्व भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा जुरेल की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित नजर आए. उन्होंने कहा कि

जुरेल का फुटवर्क बेहद सटीक है. वह फ्रंट फुट पर अच्छे शॉट लगाते हैं और बैक फुट पर भी तेजी से जाते हैं. पुजारा ने खास तौर पर तेज गेंदबाजी के खिलाफ जुरेल की तकनीक की तारीफ की. उनके मुताबिक, केएल राहुल के बाद जुरेल इस भारतीय टीम में तेज गेंदबाजों को सबसे अच्छी तरह खेलने वाले बल्लेबाजों में हैं.

कैफ बोले- गेंद बल्ले के बीचोंबीच लगी

मोहम्मद कैफ ने भी जुरेल की पारी को शानदार बताया. उन्होंने कहा कि

जुरेल को गेंदबाज लगातार परेशान नहीं कर पाए और गेंद उनके बल्ले के बीचोंबीच आती रही. कैफ के मुताबिक, इससे पता चलता है कि जुरेल कितने व्यवस्थित बल्लेबाज हैं.

इसे भी पढ़े- Anaya Bangar Cricket: अनाया बांगर को क्रिकेट खेलने की इजाजत क्यों मिली, जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में है रोक?

स्पिन के खिलाफ भी दिखाया दम

कैफ ने कहा कि

जुरेल ने सिर्फ तेज गेंदबाजों के खिलाफ ही नहीं, बल्कि स्पिन के सामने भी शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने पैरों का इस्तेमाल किया, बैक फुट से शॉट लगाए और रिवर्स स्वीप भी खेला. जुरेल ने ऋषभ पंत के साथ 112 रन की साझेदारी की. पंत ने 63 रन बनाए. दोनों की पारियों की बदौलत भारत ने पहली पारी में 503/9 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. जुरेल की इस पारी ने टीम मैनेजमेंट के उस भरोसे को भी सही साबित किया है, जो उन्हें लगातार मौके देकर दिखाया गया था.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >