आखिर क्यों छोड़ा जडेजा ने सौराष्ट्र? जानिए अब किस टीम से खेलेंगे क्रिकेट

सौराष्ट्र के अनुभवी स्पिनर धमेंद्रसिंह जडेजा ने 13 साल बाद टीम का साथ छोड़ दिया है. उन्होंने अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) हासिल कर लिया है और अब वह छत्तीसगढ़ की ओर से खेलते नजर आएंगे. इस फैसले ने घरेलू क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है.

Dharmendrasinh Jadeja : घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल धमेंद्रसिंह जडेजा ने नई चुनौती स्वीकार कर ली है. बाएं हाथ के अनुभवी स्पिनर ने सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (SCA) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) हासिल कर लिया है और अब वह आगामी घरेलू सीजन में छत्तीसगढ़ की ओर से खेलते नजर आएंगे. उनके इस फैसले ने घरेलू क्रिकेट में हलचल मचा दी है.

13 वर्षों से थे सौराष्ट्र का हिस्सा

36 वर्षीय धमेंद्रसिंह जडेजा का भारतीय स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा से कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है, लेकिन दोनों ही बाएं हाथ के स्पिनर हैं. पिछले 13 वर्षों से धमेंद्रसिंह सौराष्ट्र क्रिकेट की अहम कड़ी रहे हैं. उन्होंने अबतक कुल 100 प्रथम श्रेणी मैच खेली है. इस दौरान उन्होंने 423 विकेट लेकर टीम की कई यादगार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. वह 2019-20 और 2022-23 में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली सौराष्ट्र टीम के भी सदस्य रहे.

आखिर क्यों छोड़ी टीम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए घरेलू सत्र से पहले खिलाड़ी, टीम प्रबंधन और सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के बीच उनकी भूमिका को लेकर चर्चा हुई थी. एसोसिएशन चाहती थी कि वह मुख्य रूप से रेड-बॉल क्रिकेट पर ध्यान दें, जबकि धमेंद्रसिंह सफेद गेंद के प्रारूपों में भी नियमित रूप से खेलना चाहते थे. इसी मतभेद के बाद दोनों पक्षों की सहमति से उन्हें एनओसी दे दी गई.

Also Read: श्रीलंका से यशस्वी जायसवाल ने शेयर की फील्डिंग प्रैक्टिस की तस्वीर, कैप्शन देख फैंस को आई रोहित शर्मा की याद

सबसे ज्यादा 293 विकेट

धमेंद्रसिंह ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के अलावा 90 लिस्ट-ए और 73 टी20 मुकाबले भी खेले हैं. खास बात यह है कि 2017-18 रणजी सीजन के बाद से रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा 293 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है. सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

बॉलिंग

प्रारूपमैचपारीगेंदेंरनविकेटसर्वश्रेष्ठ (BBI)मैच में सर्वश्रेष्ठ (BBM)औसतइकॉनमीस्ट्राइक रेट4 विकेट5 विकेट10 विकेट
FC10016722553111054237/3212/13126.252.9553.323267
लिस्ट A9090451134291217/107/1028.334.5637.2520
T20736913751620653/143/1424.927.0621.1000

बैटिंग और फील्डिंग

प्रारूपमैचपारीनॉट आउटरनसर्वोच्च स्कोरऔसतगेंदेंस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकचौकेछक्केकैचस्टंपिंग
FC1001361521239017.54379655.920726430410
लिस्ट A9053115665613.4768282.99024518340
T2073287208599.90146142.46011611310

शशांक सिंह अब पुडुचेरी टीम में

इधर, घरेलू क्रिकेट में कुछ और बड़े ट्रांसफर भी हुए हैं. शशांक सिंह ने छत्तीसगढ़ छोड़कर पुडुचेरी का रुख किया है. वहीं, विदर्भ के ललित यादव और बड़ौदा के निनाद राठवा आगामी सीजन में ओडिशा के लिए खेलेंगे. तेज गेंदबाज रजनीश गुरबानी भी एक सीजन महाराष्ट्र के लिए खेलने के बाद अपने गृह राज्य विदर्भ लौट आए हैं.

Also Read: पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, ओली पोप और डैन लॉरेंस की टीम में वापसी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >