शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में फंसे डेविड वॉर्नर, कप्तानी पर भी मंडराया खतरा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. इस घटना का असर वॉर्नर के क्रिकेट करियर पर भी पड़ सकता है, खासकर बिग बैश लीग में उनकी कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं.

David Warner Drink-Driving Case: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने शराब पीकर गाड़ी चलाने (ड्रिंक-ड्राइविंग) के मामले में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. वॉर्नर पर अप्रैल में मिड-रेंज ड्रिंक-ड्राइविंग का आरोप लगाया गया था. उनके वकील बॉबी हिल ने वेवरली लोकल कोर्ट में उनकी ओर से यह स्वीकारोक्ति की. इस सुनवाई के दौरान वॉर्नर को अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की जरूरत नहीं पड़ी.

18 अगस्त को आएगा फैसला

यह मामला 5 अप्रैल का है, जब सिडनी में पुलिस ने नियमित जांच के दौरान वॉर्नर की कार को रोका था. शुरुआती जांच में उनके शराब के प्रभाव में होने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस स्टेशन में हुई दूसरी जांच में उनका ब्लड अल्कोहल लेवल कानूनी सीमा से दोगुना से अधिक पाया गया. अदालत ने इस मामले में सजा सुनाने के लिए 18 अगस्त की तारीख तय की है. वॉर्नर के वकील बॉबी हिल ने कहा कि उनके मुवक्किल को अपनी गलती का एहसास है. उन्होंने कहा, "वॉर्नर जानते हैं कि उन्होंने गलत किया. उन्हें टैक्सी या उबर का इस्तेमाल करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने गलत फैसला लिया."

क्रिकेट करियर पर पड़ेगा असर

इस घटना का असर वॉर्नर के क्रिकेट करियर पर भी पड़ सकता है. बिग बैश लीग (BBL) फ्रेंचाइजी सिडनी थंडर की कप्तानी पर अब सवाल उठने लगे हैं. सिडनी थंडर, सिडनी सिक्सर्स और न्यू साउथ वेल्स ब्लूज़ राज्य सरकार के ड्रिंक-ड्राइविंग विरोधी अभियान से जुड़े हैं, ऐसे में फ्रेंचाइजी इस मामले को गंभीरता से देख रही है. क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ली जर्मन ने कहा था कि आरोप गंभीर हैं और संस्था सुरक्षित ड्राइविंग की पक्षधर है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वॉर्नर की कप्तानी पर फैसला बाद में लिया जाएगा.

वॉर्नर पहले भी रह चुके हैं विवादों में

यह पहला मौका नहीं है जब डेविड वॉर्नर विवादों में घिरे हैं. साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हुए चर्चित बॉल टैंपरिंग मामले में उन्हें 12 महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड माना था, जिसके बाद उन पर राष्ट्रीय टीम की कप्तानी के लिए आजीवन प्रतिबंध भी लगा दिया गया. इसके अलावा 2013 में इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट के साथ मारपीट की घटना के बाद भी वॉर्नर को निलंबन का सामना करना पड़ा था. अब ड्रिंक-ड्राइविंग का नया मामला उनके करियर पर एक और विवाद के रूप में जुड़ गया है.

इसे भी पढ़े-  हरारे लौटते ही भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, बोले- यहीं हमने रचा था इतिहास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >