19वें जन्मदिन पर दो हार के बाद जीते डी गुकेश, वर्ल्ड नंबर-2 को हराकर हासिल किए 3 अंक

D. Gukesh: विश्व चैंपियन डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज 2025 के तीसरे दौर में अमेरिका के विश्व नंबर 2 हिकारू नाकामुरा को हराकर तीन अंक हासिल किए. अपने 19वें जन्मदिन पर खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने 42 चालों में जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में पहली बार अंकों का खाता खोला. पहले दो राउंड में मैग्नस कार्लसन और अर्जुन एरिगेसी से हारने के बाद यह जीत उनके लिए शानदार वापसी रही.

D. Gukesh: विश्व चैंपियन डी गुकेश ने अपने 19वें जन्मदिन के मौके पर तीसरे दौर में अमेरिका के दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हिकारू नाकामूरा को हराकर अपने अंकों का खाता खोला.  शुरुआती दो दौर में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन और हमवतन अर्जुन एरिगेसी के खिलाफ शिकस्त झेलने वाले गुकेश ने रेपिड और ब्लिट्ज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक नाकामूरा को समय के दबाव में रखा और 42 चाल में बाजी जीतकर तीन अंक जुटाए. वर्ल्ड चैम्पियन डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज 2025 के तीसरे राउंड में अमेरिका के विश्व नंबर 2 खिलाड़ी हिकारू नाकामुरा को हराकर तीन अंक हासिल किए और टूर्नामेंट में शानदार वापसी की.

गुकेश सफेद मोहरों से खेलते हुए छह खिलाड़ियों के इस डबल राउंड रोबिन टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करके तीन अंक के साथ चीन के नंबर एक खिलाड़ी वेई यी से आगे पांचवें स्थान पर हैं. ‘जीत के बाद गुकेश ने कहा, “मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं! मुझे लगता है कि आज मेरी टाइम मैनेजमेंट पहले से बेहतर थी. उनके पास कुछ ड्रॉ करने के मौके थे, लेकिन कुल मिलाकर यह एक अच्छा खेल रहा.” जब टूर्नामेंट में संभावित आर्मागेडन टाई-ब्रेक के बारे में पूछा गया तो गुकेश ने जवाब दिया, “हां, मुझे लगता है कि किसी न किसी मोड़ पर यह जरूर आएगा. लेकिन फिलहाल मैं इस जीत से खुश हूं.”

लगातार दो हार के बाद गुकेश के लिए यह शानदार वापसी थी और उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले दो दिन उनके लिए कठिन रहे थे. गुकेश ने कहा, ‘‘हां, पिछली दो बाजी थोड़ी कठिन थीं. लेकिन आज मैंने इसे एक नए टूर्नामेंट की तरह खेलने की कोशिश की. मुझे खुशी है कि मैं (इस तरह) खेला.’’

इससे पहले दो मैचों में मिली थी हार

इससे पहले मंगलवार को नॉर्वे शतरंज 2025 के दूसरे राउंड में अर्जुन एरिगैसी ने गुकेश को हराकर हिकारू नाकामुरा के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर जगह बना ली थी. नाकामुरा ने मैग्नस कार्लसन को आर्मागेडन मुकाबले में हराया था, जबकि क्लासिकल गेम ड्रॉ रहा था. वर्तमान विश्व चैम्पियन गुकेश को इस टूर्नामेंट में लगातार दो हार झेलनी पड़ी थीं, पहले दिन कार्लसन से और फिर दूसरे दिन अर्जुन से. टूर्नामेंट की शुरुआत में वह छह खिलाड़ियों में सबसे नीचे थे और उनके खाते में एक भी अंक नहीं था. इस मैच से पहले अर्जुन का गुकेश के खिलाफ क्लासिकल मुकाबलों में रिकॉर्ड 5-0 का था, जिसे अब उन्होंने 6-0 कर लिया. अर्जुन ने 62 चालों में गुकेश को घुटने टेकने पर मजबूर किया, जब उन्होंने नाइट से चेक देकर उन्हें इस्तीफा देने को मजबूर कर दिया.

एरिगेसी को मिली पहली हार

हालांकि नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को अर्जुन एरिगेसी को पहली हार का सामना करना पड़ा. अच्छी शुरुआत करने के बाद एरिगेसी को ग्रैंडमास्टर फाबियानो करुआना के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. गत चैंपियन कार्लसन को आर्मागेडोन टाईब्रेक में चीन के वेई यी ने हराया. करुआना तीन और अंक जुटाकर छह अंक के साथ शीर्ष पर हैं. कार्लसन पांच अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं. एरिगेसी और नाकामूरा 4.5 अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत नाकामूरा के खिलाफ हार से करने वाले करुआना लगातार दो जीत के साथ लाइव रेटिंग में एरिगेसी को पछाड़कर दोबारा दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी बन गए हैं.

अर्जुन एरीगेसी. इमेज-नॉर्वे चेस

कोनेरू हंपी ने हासिल की जीत

वहीं महिला प्रतियोगिता में दो बार की विश्व रेपिड चैंपियन कोनेरू हंपी और यूक्रेन की अन्ना मुजीचुक छह अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं. हंपी ने तीसरे दौर में सफेद मोहरों से खेलते हुए महिला ग्रैंडमास्टर सारा खादेम को हराया. चीन की जू वेनजुन ने आर वैशाली को आर्मागेडोन टाईब्रेक में शिकस्त दी.

मुंबई और सूर्यकुमार ने जिसे संवारा, KKR का वही स्टार अब चाहता है इंडियन टीम में मौका

इंग्लैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, बदल गया कप्तान, जोफ्रा आर्चर हुए बाहर, WI के खिलाफ ऐसी है प्लेइंग XI

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को दी मात, टीम में 1 साल बाद वापसी करने वाले ने मचाया कहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >