गुकेश से हार पर कार्लसन ने खोया आपा, हाथ पटककर गिराए सारे मोहरे, बस बादशाह खड़ा रहा, वीडियो

D Gukesh vs Magnus Carlsen: वर्ल्ड चैम्पियन डोम्माराजू गुकेश ने नॉर्वे शतरंज 2025 के छठे राउंड में पूर्व विश्व नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को क्लासिकल फॉर्मेट में पहली बार हराया. गुकेश मुकाबले में एक समय हार की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन शानदार वापसी करते हुए उन्होंने बाजी पलट दी. इस जीत के साथ वह कार्लसन को हराने वाले नॉर्वे शतरंज इतिहास के दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए.

D Gukesh vs Magnus Carlsen: वर्ल्ड चैम्पियन डोम्माराजू गुकेश ने नॉर्वे शतरंज (Norway Chess) 2025 के छठे राउंड में पूर्व विश्व नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को चौंकाते हुए क्लासिकल फॉर्मेट में पहली बार हराया. यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि गुकेश एक समय मुकाबले में हार की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन उन्होंने शानदार पलटवार करते हुए मैच अपने नाम कर लिया.  19 वर्षीय गुकेश नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के इतिहास में कार्लसन को हराने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. उनसे पहले सिर्फ आर. प्रज्ञानानंद ने यह उपलब्धि हासिल की थी. मुकाबले के अधिकतर हिस्से में कार्लसन का दबदबा था, लेकिन अंत में वे दबाव में आ गए और गुकेश ने मौके का फायदा उठाते हुए बाजी पलट दी. हालांकि इस मैच में हार के बाद कार्लसन ने अपना आपा खो दिया. 

मैच के अंतिम क्षणों में गुकेश ने बाजी पलटते हुए कार्लसन को हैरान कर दिया. 61 चालों के बाद आखिरी 62वीं चाल के बाद जब कार्लसन के हाथों से बाजी निकल गई, तो उन्होंने अपने हाथ तेजी से मेज पर मार दिया. यह देखकर शांत चित्त गुकेश भी हैरान रह गए. इस प्रतिक्रिया से बोर्ड के सारे मोहरे गिर गए, केवल एक मोहरा, जो खड़ा था, वो था गुकेश का बादशाह. कार्लसन से हार की निराशा बर्दाश्त नहीं हुई और वे तुरंत उठकर पीछे गए और फिर वापस लौटे और तुरंत गुकेश की पीठ थपथपाते हुए वहां से निकल गए. 

इस जीत के साथ गुकेश नॉर्वे शतरंज 2025 की अंक तालिका में 8.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. अब वे कार्लसन और अमेरिका के फबियानो करूआना से केवल एक अंक पीछे हैं. 27 मई को इस टूर्नामेंट के पहले राउंड में इन दोनों के बीच भिड़ंत हुई थी, जिसमें मैग्नस कार्लसन ने किंग हंट के जरिए गुकेश को हराया था. यह मुकाबला गुकेश के वर्ल्ड चैम्पियन बनने के बाद दोनों के बीच पहला क्लासिकल मैच था और कार्लसन की व्यक्तिगत क्लासिकल शतरंज में लगभग एक साल बाद वापसी भी थी.

गुकेश की इस रोमांचक जीत पर उनके कोच ग्रैंडमास्टर विष्णु प्रसन्ना ने कहा, “हमें गुकेश की जिद और उनकी सूझबूझ को सलाम करना चाहिए. वह जानते थे कि वह एकदम हार की स्थिति में हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी. जैसे-जैसे समय कम होता गया, उनके पास स्थिति को बदलने का मौका आता गया. शायद उनका इरादा मैच जीतने का नहीं था, लेकिन अब वो जरूर खुश होंगे.” इस जीत के बाद टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ गया है और अब खिताबी दौड़ बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है.

छठीं बार खिताब जीतने का टूटा सपना, क्वालिफायर-2 में MI ने की गलतियां, ये रहे हार के पांच बड़े कारण

श्रेयस अय्यर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले कप्तान, धोनी-रोहित के क्लब में भी हुए शामिल

MI-PBKS पर चला BCCI का हंटर, इस गलती से लग गया लाखों का जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >