CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किग्रा वजन उठाकर जीता सिल्वर, भारत के खाते में आया पांचवां मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने 53 किग्रा भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है. यह भारत का पांचवां पदक है, जिसमें ज्ञानेश्वरी ने कुल 199 किग्रा वजन उठाया.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 53 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया. उन्होंने अपने आखिरी क्लीन एंड जर्क प्रयास में 111 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाकर सिल्वर मेडल पक्का किया. ज्ञानेश्वरी का यह प्रदर्शन भारत के लिए बेहद अहम रहा, क्योंकि उनके पदक के साथ ही देश के खाते में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का पांचवां पदक जुड़ गया.

199 किलोग्राम का कुल वजन उठाकर जीता रजत

ज्ञानेश्वरी ने प्रतियोगिता के स्नैच राउंड में 88 किलोग्राम वजन उठाया था. इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहले दो प्रयासों के बाद आखिरी कोशिश में 111 किलोग्राम वजन उठाकर अपना कुल स्कोर 199 किलोग्राम (88+111) पहुंचा दिया. इसी प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने रजत पदक पर कब्जा जमाया और भारत के पदकों की संख्या में इजाफा किया.

नाइजीरिया की ओनोमे डिडीह ने बनाया रिकॉर्ड

इस प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक नाइजीरिया की ओनोमे डिडीह ने अपने नाम किया. डिडीह ने कुल 206 किलोग्राम (93 किग्रा स्नैच + 113 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बनाया. उनके दमदार प्रदर्शन के सामने बाकी सभी खिलाड़ी पीछे रह गए और उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

भारत के खाते में पांच पदक

ज्ञानेश्वरी यादव के रजत पदक के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के खाते में अब पांच पदक हो गए हैं. खास बात यह है कि भारत को अब तक मिले सभी पांचों पदक वेटलिफ्टिंग से आए हैं. इनमें मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक जीता है, जबकि ज्ञानेश्वरी यादव, ऋषिकांत सिंह और राजा मुथुपांडी ने रजत पदक अपने नाम किए हैं. वहीं झंडू कुमार ने कांस्य पदक जीता. भारतीय वेटलिफ्टरों ने शुरुआती दिनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में भारत की मजबूत शुरुआत कराई है. आने वाले दिनों में अन्य खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों से पदकों की उम्मीद रहेगी.

ये भी पढ़ें: CWG 2026: झंडू कुमार को कांस्य जीतने का मिला इनाम, खेल मंत्री ने दिए 10 लाख रुपये


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >