आज चेन्नई के लिए करो या मरो का मुकाबला, टॉप-2 पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी गुजरात

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

IPL 2026: गुजरात के खिलाफ आईपीएल का 66वां मैच चेन्नई के लिए फाइनल जैसा मुकाबला है. अगर चेन्नई को प्लेऑफ की रेस में बने रहना है, तो आज का मैच जीतना बेहद जरूरी है. फिलहाल चेन्नई 13 मैचों में 6 जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है. वहीं दूसरी ओर, गुजरात पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है. अंक तालिका में 13 मुकाबलों में 8 जीत के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा जमाए हुए है. 

दोनों टीमें आमने-सामने

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मैच खेले गए हैं. इनमें गुजरात ने 5 और चेन्नई ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है. इस सीजन के पहले मुकाबले में, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था, इसमें गुजरात ने सीएसके को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी.  

पिच की स्थिति

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लाल और काली, दोनों तरह की मिट्टी की पिचें हैं, जहाँ खूब रन बनते हैं. हालांकि, यहाँ का बाउंड्री काफी बड़ा है, जिसका फायदा उठाकर गेंदबाज बल्लेबाजों को आउट कर सकते हैं.

मौसम का हाल 

मैच के दौरान बारिश का कोई चांस नहीं है. आसमान बिल्कुल साफ रहेगा. हालांकि मौसम काफी गर्म रहेगा.

दोनों टीमों की संभावित खिलाड़ी(12)

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद और मुकेश चौधरी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >