Georgina Rodriguez Bikini Photos: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मंगेतर और मॉडल जॉर्जिना रोड्रिगेज एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल या फैशन नहीं, बल्कि उनकी बॉडी को लेकर की गई सोशल मीडिया टिप्पणियां हैं. हाल ही में यॉट पर छुट्टियां मनाते हुए जॉर्जिना की कुछ बिकिनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. इन तस्वीरों पर जहां कई लोगों ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स ने उनके शरीर और वजन को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किए. कुछ लोगों ने उन्हें 'मोटी' तक कह दिया. इन टिप्पणियों ने जॉर्जिना को काफी प्रभावित किया और उन्होंने पहली बार बॉडी शेमिंग के अपने अनुभव को सार्वजनिक किया.
'लोग मुझे मोटी कह रहे थे
जॉर्जिना रोड्रिगेज ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनके शरीर को लेकर की गई टिप्पणियों ने उन्हें परेशान कर दिया था. उन्होंने स्वीकार किया कि उनके लिए यह स्थिति और मुश्किल इसलिए थी क्योंकि उनका करियर उनकी सार्वजनिक छवि से जुड़ा हुआ है.
उन्होंने कहा कि
जब लोग उनके शरीर में बदलाव को लेकर बातें करने लगे तो उन्हें चिंता हुई कि लोग उन्हें किस नजर से देख रहे हैं. दुनिया उन्हें एक सफल मॉडल, बिजनेस वुमन और सोशल मीडिया स्टार के रूप में जानती है, लेकिन जॉर्जिना ने बताया कि मशहूर होने के बावजूद नकारात्मक टिप्पणियां भावनात्मक असर डालती हैं.
रोनाल्डो ने बढ़ाया जॉर्जिना का आत्मविश्वास
बॉडी शेमिंग से परेशान जॉर्जिना ने अपना दर्द क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ साझा किया. उन्होंने बताया कि उन्होंने रोनाल्डो से कहा कि
लोग उन्हें मोटी कह रहे हैं और उन्हें डर लग रहा है क्योंकि उनकी पहचान उनकी इमेज से जुड़ी है. इसके जवाब में रोनाल्डो ने उन्हें ऐसा संदेश दिया जिसने उनका आत्मविश्वास बढ़ा दिया.
रोनाल्डो ने कहा कि
जॉर्जिना की पहचान सिर्फ उनकी तस्वीरों या शरीर से नहीं है. वह एक अच्छी महिला, मां, सफल इंसान और प्यार से जिंदगी जीने वाली व्यक्ति हैं.
हर गर्मियों में क्यों चर्चा में आ जाता है जॉर्जिना का शरीर?
जॉर्जिना ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उनके शरीर को लेकर चर्चा हुई है. उन्होंने बताया कि
हर गर्मियों में उनकी तस्वीरें वायरल होती हैं और उसके बाद उनके शरीर को लेकर बहस शुरू हो जाती है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कौन तय करता है कि एक परफेक्ट शरीर कैसा होना चाहिए? उनका कहना है कि समाज आज भी खासतौर पर महिलाओं को एक तय खूबसूरती के पैमाने पर परखता है, जबकि शरीर में बदलाव आना जिंदगी का सामान्य हिस्सा है.
'मुझे अपने कर्व्स से प्यार है'
जॉर्जिना रोड्रिगेज ने कहा कि
वह फिटनेस को केवल वजन कम करने के नजरिए से नहीं देखतीं. उनके लिए जिम जाना मानसिक शांति, अनुशासन और खुद की देखभाल का हिस्सा है. उन्होंने अपने शरीर को लेकर सकारात्मक सोच जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें अपने कर्व्स से प्यार है. उनका मानना है कि उनका शरीर वह माध्यम है जिसने उन्हें मां बनने का अनुभव दिया और जिंदगी के मुश्किल दौर से लड़ने की ताकत दी.
बेटियों को देना चाहती हैं बड़ा संदेश
जॉर्जिना दो बेटियों की मां हैं. उन्होंने कहा कि
वह नहीं चाहतीं कि उनकी बेटियां कभी यह सोचें कि उनकी कीमत उनके शरीर या दिखने के तरीके से तय होती है. उनके अनुसार, किसी भी इंसान की असली पहचान उसका चरित्र, व्यवहार और सोच होती है, न कि वजन या शरीर का आकार.
जॉर्जिना ने बताई सफलता की नई परिभाषा
जॉर्जिना रोड्रिगेज ने कहा कि सफलता का मतलब किसी खास ब्यूटी स्टैंडर्ड में फिट होना नहीं है.
उनके लिए असली सफलता है-
- परिवार के साथ खुश रहना
- स्वस्थ रहना
- जीवन का आनंद लेना
- नई चीजें सीखते रहना
- मानसिक शांति के साथ आगे बढ़ना
'मेरा शरीर बदलेगा... क्योंकि मैं जिंदा हूं'
सोशल मीडिया के दौर में किसी की तस्वीर वायरल होने के साथ ही उस पर राय और फैसले भी आने लगते हैं. वजन, उम्र, रंग या शरीर को लेकर टिप्पणियां आम हो चुकी हैं. जॉर्जिना रोड्रिगेज का यह संदेश सिर्फ ट्रोल्स को जवाब नहीं है, बल्कि उन महिलाओं के लिए भी है जो हर दिन अपने शरीर को लेकर समाज के दबाव का सामना करती हैं.
इसे भी पढ़े- Cristiano Ronaldo Wedding: क्या 8 अगस्त को जॉर्जिना रोड्रिगेज संग शादी करेंगे रोनाल्डो? रिपोर्ट्स से बढ़ी हलचल
