इरफान पठान से विराट कोहली तक, इन क्रिकेटर्स की वाइफ हैं बेहद खूबसूरत

भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियां अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. कोई मॉडल, एक्ट्रेस, तो कोई फैशन डिजाइनर. जानें इरफान पठान, केएल राहुल, विराट कोहली, धोनी, शिखर धवन, रोहित शर्मा और उमेश यादव की पत्नियों के बारे में.

Indian Cricketers Wives: क्रिकेटर्स की जिंदगी को लेकर फैंस की दिलचस्पी सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहती. उनके फैमिली और खासकर उनकी पत्नियां भी अक्सर चर्चा में रहती हैं. कुछ क्रिकेटर्स की वाइफ अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, तो कुछ ने अपने प्रोफेशन में भी खास पहचान बनाई है. कोई मॉडल रह चुकी हैं, कोई एक्ट्रेस हैं, तो कोई स्पोर्ट्स मैनेजमेंट और फैशन की दुनिया से जुड़ी रही हैं. आज इरफान पठान, शिखर धवन, केएल राहुल, उमेश यादव, रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे क्रिकेटर्स की वाइफ के बारे में जानिए, जो अपनी खूबसूरती और अलग पहचान के लिए चर्चा में रहती हैं.

इरफान पठान की वाइफ सफा बेग


इरफान पठान अपनी पत्नी सफा बेग के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान की पत्नी सफा बेग अपनी खूबसूरती और प्रोफेशनल बैकग्राउंड को लेकर चर्चा में रही हैं. सफा ने सऊदी अरब में मॉडलिंग की है. इसके अलावा वह जेद्दा में नैल आर्टिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं और पीआर प्रोफेशन से भी जुड़ी रही हैं. इरफान और सफा की शादी 2016 में मक्का में हुई थी. दोनों की मुलाकात शादी से पहले हुई थी और शादी के बाद से दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली लाइफ की झलक शेयर करते रहे हैं.

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी


केएल राहुल अपनी पत्नी अथिया शेट्टी के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी भी अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस के लिए काफी मशहूर हैं. अथिया बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं और खुद भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने 2015 में फिल्म हीरो से बॉलीवुड डेब्यू किया था. अथिया और केएल राहुल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2023 में शादी की थी. शादी के बाद दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहते हैं.

चर्चित जोड़ियों में से एक विराट-अनुष्का की जोड़ी


विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा क्रिकेट और बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में शामिल हैं. अनुष्का शर्मा खुद एक सफल अभिनेत्री और फिल्म प्रोड्यूसर हैं और उन्होंने कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया है. दोनों की पहली मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा और 2017 में इटली में शादी की. अनुष्का अक्सर स्टेडियम में विराट को सपोर्ट करती नजर आती हैं और दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है.

Also Read: IND vs AFG: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, इब्राहिम जादरान संभालेंगे कप्तानी

एमएस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी


एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)

एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी क्रिकेट फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं. साक्षी अक्सर आईपीएल और टीम इंडिया के मुकाबलों के दौरान धोनी को सपोर्ट करती नजर आती हैं. दोनों की शादी 2010 में हुई थी. साक्षी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी फैमिली लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं. धोनी और साक्षी की बेटी जीवा भी क्रिकेट फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं.

शिखर धवन की आयरिश वाइफ सोफी शाइन


शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)

शिखर धवन और सोफी शाइन की जोड़ी हाल के समय में सबसे ज्यादा चर्चा में रही है. दोनों ने 21 फरवरी 2026 को दिल्ली-एनसीआर में शादी की. सोफी शाइन आयरिश हैं और पेशे से प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं. उनकी शादी शिखर धवन के लिए नई शुरुआत के तौर पर देखी गई. शादी समारोह में क्रिकेट जगत से जुड़े कई करीबी लोग भी शामिल हुए थे. शादी से पहले भी सोफी अपनी प्री-वेडिंग तस्वीरों और स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रही थीं. उनकी शादी और वेडिंग लुक्स ने भी फैंस का खूब ध्यान खींचा.

Also Read: Video: एर्लिंग हालैंड ने बदला लुक, नया बज कट देख फैंस भी रह गए हैरान

रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह


रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)

भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह भी अपनी प्रोफेशनल पहचान रखती हैं. रितिका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट से जुड़ी रही हैं. उन्होंने क्रिकेटर्स के ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट्स से जुड़े काम में भी भूमिका निभाई है. रोहित और रितिका की शादी 2015 में हुई थी. दोनों की जोड़ी क्रिकेट जगत की चर्चित जोड़ियों में शामिल है जब-जब रोहित मैदान पर खेल रहें होते है तो अकसर आपको स्टैंड में फिंगर क्रॉस करके रितिका रोहित को सपोर्ट करती नजर आ जाती हैं.

उमेश यादव की वाइफ तान्या है फैशन डिजाइनर


उमेश यादव अपनी पत्नी तान्या वाधवा के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)

भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव की पत्नी तान्या वाधवा फैशन की दुनिया से जुड़ी रही हैं. तान्या दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने फैशन डिजाइन की पढ़ाई की है. 2013 में उनकी और उमेश यादव की शादी हुई थी. दोनों की मुलाकात भी क्रिकेट से जुड़े माहौल में हुई थी. तान्या का फैशन बैकग्राउंड उन्हें क्रिकेटर्स की अन्य चर्चित पत्नियों से अलग बनाता है. वह अक्सर उमेश के साथ तस्वीरों में नजर आती हैं.

Also Read: Video: ध्रुव जुरेल के शतक का जश्न बना चर्चा का विषय, ‘जय जवान-जय किसान’ टैटू दिखाकर जीत लिया करोड़ों फैंस का दिल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >