India vs Zimbabwe 1st T20I: जिंबाब्वे ने भारत को 13 रन से हराया, रजा और चतारा ने की घातक गेंदबाजी

Zimbabwe vs India 1st T20I: जिंबाब्वे ने पहले टी20 मैच में भारत को 13 रन से हरा दिया और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली.

India vs Zimbabwe 1st T20I: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेले गए पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जिंबाब्वे ने भारत को 13 रन से हरा दिया. जिंबाब्वे के छोटे स्कोर 115 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम 19.5 ओवर में ऑल आउट हो गई. भारत को जीत के लिए आखिरी ओवर में 16 रन की जरूरत थी, लेकिन भारत की ओर से दो रन बने और वाशिंगटन सुंदर के रूप में 10वां विकेट गिरा. जिंबाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रजा और तेन्दाई चतारा ने घातक गेंदबाजी की और तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. जबकि भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे अधिक 31 रनों की पारी खेली.

भारत ने जिंबाब्वे को केवल 115 रन पर रोक दिया था

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए जिंबाब्वे को निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट चटकाकर केवल 115 रन पर रोक दिया. हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे में खेले जा रहे मुकाबले में भारत की ओर से रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए. जबकि जिंबाब्वे की ओर से ओपनर वेस्ले मधेवी ने 21 रनों की पारी खेली. जबकि ब्रायन बेनेट ने 22, कप्तान सिकंदर रजा ने 17, डायोन मायर्स ने 23 और विकेट कीपर क्लाइव मडांडे ने सबसे अधिक 29 रनों की पारी खेली.

भारत की ओर से सबसे अधिक रवि बिश्नोई ने विकेट चटकाए

भारत की ओर से सबसे अधिक विकेट रवि बिश्नोई ने चटकाए. बिश्नोई ने 4 ओवर में केवल 13 रन देकर चार विकेट लिए वहीं वाशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 11 रन देकर दो विकेट लिए. आवेश खान और मुकेश कुमार ने एक-एक विकेट लिए.

2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की पहली हार

2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की यह पहली हार है. इससे पहले भारत ने बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में 7 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था.

टी20आई में लगातार सबसे ज्यादा जीत

13 मलेशिया (2022)
13 बरमूडा (2021-23)
12 अफगानिस्तान (2018-19)
12 रोमानिया (2020-21)
12 भारत (2021-22)
12 भारत (2023-24)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >