जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ 23 साल बाद बना डाला अपना सबसे बड़ा स्कोर

AFG vs ZIM: जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बना डाला है.

AFG vs ZIM: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच में रोमांच पूरे चरम पर है. बॉक्सिंग डे के दिन विश्व क्रिकेट में तीन मैच एक साथ शुरू हुए. इनमें से एक मैच जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच भी शुरू हुआ. इसी मैच में जिम्बाब्वे ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बना डाला है. बल्लेबाज सीन विलियम्स, क्रेग इरविन और ब्रायन बैनेट की सेंचुरी की बदौलत जिम्बाब्वे ने पहली पारी में ही 586 रनों का भारी-भरकम स्कोर बोर्ड पर टांग दिया. 

जिम्बाब्वे के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह उसका सर्वोच्च टीम स्कोर है. इससे पहले जिम्बाब्वे ने सबसे बड़ा स्कोर 2001 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था. उस टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध 563 रन बनाए थे. 23 साल बाद जिम्बाब्वे ने उस रिकॉर्ड को तोड़ कर शानदार खेल दिखाया है.

तीन बल्लेबाजों ने ठोकी सेंचुरी

बुलावायो में शुरू हुए इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे को बल्लेबाजी की न्यौता दिया था. मेजबान टीम की  शुरुआत खराब रही उसके ओपनर बल्लेबाज जे गुम्बी केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन उसके बाद इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन के भाई बेन करन ने अपने डेब्यू मैच में ही अर्द्धशतक मारकर जिम्बाब्वे को राहत दी. अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले दिन 386 रन बनाए. सीन विलियम्स ने पहले ही दिन शतक बना दिया था. उन्होंने 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 174 गेंदों पर 154 रन बनाए थे. दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर बल्लेबाज क्रेग इरविन और ब्रायन बेनेट ने भी अपना शतक पूरा किया.

पिता क्रिकेटर, दो भाई इंग्लैंड के खिलाड़ी, अब तीसरे को इस देश की क्रिकेट टीम में मिला मौका

अपना दूसरा मैच खेल रहे बेनेट ने जड़ा शतक

अपना दूसरा मैच खेल रहे बेनेट ने 124 गेंद पर 110 रन की पारी खेली. अपनी इस पारी में बेनेट ने 5 चौके और 4 छक्के लगाए. जबकि इरविन ने 10 चौकों की मदद से 176 गेंद पर 104 रन बनाए. जिम्बाब्वे के तीन बल्लेबाजों ने एक ही मैच में शतक की बदौलत उसने सभी विकेट खोकर 586 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए. अफगानिस्तान की ओर से गजनफर सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 127 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि नवीद जादरान, जहीर खान ने और जिया-उर-रहमान ने 2-2 विकेट लिए. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अफगानिस्तान ने बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट खोकर 95 रन बना लिए हैं.  

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? रिपोर्ट में अजीत अगरकर का बड़ा दावा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >