युवराज सिंह के पिता योगराज ने MS Dhoni की तारीफ की, बताया- निडर खिलाड़ी

Yuvraj Singh father Yograj singh praised MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज ने एक बार फिर बड़ा बयान दे दिया है. धोनी की आलोचना करने वाले योगराज सिंह के सुर बदल गए हैं.

Yuvraj Singh father Yograj singh praised MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का कैप्टन कुल को लेकर नजरिया बदला-बदला दिख रहा है. उन्होंने एक साक्षात्कार में पूर्व कप्तान धोनी की जमकर तारीफ की. योगराज सिंह ने धोनी को निडर खिलाड़ी बता दिया है. अनफिल्टर्ड विद समदीश यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत में युवराज के पिता ने धोनी को प्रेरक कप्तान भी बता दिया.

एमएस धोनी बहादुर इंसान- योगराज सिंह

पूर्व क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने साक्षात्कार में कहा, धोनी मुझे मोटिवेटेड कप्तान लगे. जो खिलाड़ियों को बताते हैं कि क्या करना है. सबसे अच्छी चीज लगी कि वह बताते हैं, इधर डालो, उधर डालो. धोनी में सबसे अच्छी बात जो मुझे लगी, वो बहादुर इंसान हैं.

यह भी पढ़ें: ‘अगर वह मर जाता और भारत वर्ल्ड कप जीतता तो मुझे गर्व होता’, युवराज सिंह के पिता ने क्यों कही यह बात

धोनी के सबसे बड़े आलोचक रहे हैं योगराज सिंह

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह हमेशा से महेंद्र सिंह धोनी के आलोचक रहे हैं. कई बार तो योगराज सिंह ऐसा बयान दे जाते थे कि बाद में युवराज को मीडिया में आकर सफाई देनी पड़ी थी. एक बार योगराज सिंह ने कहा था- “मैं धोनी को कभी माफ नहीं करूंगा. शीशे में उन्हें अपना चेहरा देखना चाहिए. उन्होंने मेरे बेटे के साथ जो किया, उसे जिंदगी भर माफ नहीं किया जा सकता.”

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने खत्म किया युवराज सिंह का कैरियर! रॉबिन उथप्पा का सनसनीखेज आरोप

यह भी पढ़ें: “रोहित शर्मा महान हैं”, युवराज सिंह बोले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार बर्दाश्त, लेकिन इस बात ने ज्यादा दुख दिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >