कोरोना से लड़ने के लिए युवराज भी आए आगे, पीएम-केयर्स फंड में की 50 लाख रुपये डोनेट करने की घोषणा

कोरोना को मात देने के लिए युवराज सिंह ने की 50 लाख रुपये देने की घोषणा

कभी कैंसर जैसी बीमारी को मात देकर क्रिकेट की पिच पर वापसी करने वाले दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह अब देश में कोरोना को मात देने के लिए आगे आएं हैं,

2011 विश्व कप के हीरो रहे युवराज सिंह कोरोना की इस लड़ाई में मदद के पीएम-केयर्स फंड में 50 लाख रुपये दान करने की घोषणा की है, साथ ही उन्होंने लोगों से इस खतरनाक महामारी में एकजुट रहने की अपील की है, उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि इस एकता दिखाने वाले दिन मैं पीएम- केयर्स कोष में 50 लाख रुपये दान देने का प्रण करता हूं.

आप भी अपनी तरफ से इस लड़ाई में योगदान दें. युवराज सिंह ने ये ट्वीट कल शाम में किया था, गौतलब है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कल सभी देशवसियों को रात 9 बजे दीये जला कर निराशा के इस वातावरण को दूर करने कहा था जहां पर इस वायरस के डर से लोग आत्म विश्वास खोते जा रहे हैं.

बता दें कि युवराज सिंह 2007 टी- 20 और 2011 वर्ल्ड कप की जीत में अहम भूमिका निभाई थी,

इससे पहले भारतीय टीम के कई खिलड़ियों ने इस माह मारी के वक्त जरूरत मंदों के सहायता के लिए आगे हैं, जिसमें विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

जबकि भारत के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान और इरफान पठान ने जरूरत मंदों के लिए 4000 मास्क बांटने का काम किया है, तो वहीं दूसरी तरफ भारत के पूर्व ऑपनेर गौतम गंभीर ने इस महामारी से बचाव के लिए सांसद के तौर पर अपना दो साल का वेतन आपात स्थिति प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) में देने का फैसला किया. गंभीर ने इससे पहले अपना एक माह का वेतन और सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम कोष से एक करोड़ रुपये देने का फैसला किया था.

जबकि भारतीय क्रिकेट टीम के क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर ने भी ट्वीट करके चार लाख रुपये देने की घोषणा की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >