IND vs ENG: टूट गया जायसवाल का बल्ला, लप्पू सी गेंद पर झूल गया हैंडल, पवेलियन से दौड़े आए करुण नायर

Yashasvi Jaiswal Bat broke IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर में शुरू हुआ, जहां इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. भारत ने तीन बदलाव करते हुए अंशुल कंबोज, साई सुदर्शन और शार्दुल ठाकुर को मौका दिया. इस अहम मैच की शुरुआत में ही यशस्वी जायसवाल का बल्ला टूट गया, जिसने सभी का ध्यान खींचा.

Yashasvi Jaiswal Bat broke IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा और अहम मैच मैनचेस्टर में बुधवार, 23 जुलाई से शुरू हुआ. भारत इस सीरीज में इंग्लैंड से 1-2 से पीछे चल रहा है. भारत को अगर इस मैच में वापसी करेगा, तभी वह सीरीज में बना रह सकता है. मैनचेस्टर में चल रहे इस मैच में टीम इंडिया ने चोट से जूझती अपनी टीम में तीन बदलाव भी किए हैं. आकाशदीप, करुण नायर और नितीश रेड्डी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं. इनकी जगह अंशुल कंबोज, साई सुदर्शन और शार्दुल ठाकुर को मौका मिला है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत के दोनों ओपनर केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी करने उतरे. चौथे टेस्ट मैच के शुरुआती लम्हों के दौरान ही एक अजीब वाकया देखने को मिला जब यशस्वी जायसवाल का बल्ला टूट गया. 

इंग्लिश गेंदबाज क्रिस वोक्स के 9वें ओवर की पांचवीं गेंद पर यह घटना घटी. यह एक शॉर्ट लेंथ गेंद थी, जिसकी रफ्तार सिर्फ 126 किमी प्रति घंटा थी. जायसवाल ने इसे रक्षात्मक तरीके से खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर तेजी टकराई, जिससे उसका हैंडल टूट गया. बल्ले की हालत देखकर खुद जायसवाल भी हैरान रह गए और तुरंत नया बल्ला मंगवाना पड़ा. हालांकि यह कोई तेज़ गति वाली गेंद नहीं थी, लेकिन जिस जगह पर गेंद लगी, उसने बल्ले की कमजोर कड़ी को तोड़ दिया. 

यशस्वी का ब्ल्ला बदलने के लिए टीम से बाहर किए गए करुण नायर आए. उन्होंने चार-पांच बल्लों के साथ जायसवाल को बैट चुनने का मौका दिया. नायर को इस सीरीज में अब तक तीन मैचों में मौका मिला, लेकिन वे अपने डियर क्रिकेट से मिले मौके को अच्छे से नहीं भुना पाए. करुण नायर ने 3 टेस्ट की 6 पारियों में सिर्फ 21.83 की औसत से 131 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 40 रहा. उन्हें अलग-अलग बल्लेबाजी क्रम में आजमाया गया, लेकिन वे टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. खासकर जब टीम को मुश्किल हालात में टिककर खेलने की जरूरत थी, तब भी नायर प्रभाव नहीं छोड़ पाए.

क्रिकेटर जिसने ‘मौत के 15 साल बाद’ किया टेस्ट डेब्यू, भारत में मिला मौके से हुई वापसी, कहानी जानकर नहीं होगा यकीन

भारतीय टीम मैनचेस्टर में आजतक कोई मैच नहीं जीत पाया है. टीम इंडिया ने अपने इतिहास में इस मैदान पर अब तक कुल 9 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से कोई मैच नहीं जीता है. अब शुभमन गिल के ऊपर दोहरा दबाव होगा. एक मैच को जीतना ताकि सीरीज में बने रह सकें और दूसरा- मैच जीतिए ताकि इतिहास भी बदल सकें. 

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर.

इन्हें भी पढ़ें:-

डिविलियर्स ने मचाया गदर, युवराज की टीम हुई ढेर, WCL में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया, पॉइंट्स टेबल में भी इंडिया का बुरा हाल

Video: एबी डिविलियर्स का जवाब नहीं! बाउंड्री से 1 इंच पहले फिसलते हुए पकड़ा स्पाइडरमैन कैच

हार्दिक पांड्या की बादशाहत पर खतरा, 7 पायदान की छलांग लगाकर नजदीक पहुंचा ये ऑलराउंडर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >