WTC Rankings: द. अफ्रीका का जलवा, ऑस्ट्रेलिया को हटाकर पहुंचा दूसरे स्थान पर, भारत नंबर 1 पर बरकरार

WTC Rankings: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को डरबन टेस्ट में आसानी से हरा दिया. इस जीत की बदौलत द. अफ्रीकी टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को हटाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है.

WTC Rankings: द. अफ्रीका ने श्रीलंका को किंग्समीड डहबन टेस्ट में 233 रनों के भारी अंतर से हराकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच जीत लिया है. दूसरी पारी में कप्तान टेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स के शतकों की बदौलत अफ्रीकी टीम ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 516 रन का लक्ष्य रखा. लेकिन चौथे दिन श्रीलंकाई टीम 282 रन पर ही ऑलआउट हो गई. इस जीत के साथ प्रोटियाज टीम ने WTC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को पीछे कर दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है. 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में भारत अब भी पहले स्थान पर है. बॉर्डर गावस्ककर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हटाकर वापस पहला स्थान पा लिया था, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से हार के बाद दूसरे स्थान पर खिसक गया था. अब द. अफ्रीका ने श्रीलंका को हराकर ऑस्ट्रेलिया को तीसरे स्थान पर धकेल दिया है. वहीं इस हार के बाद श्रीलंका पांचवें स्थान पर फिसल गया है. 

मार्को जानसेन की आंधी में बहा श्रीलंका

द. अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में शानदार खेल दिखाया. पहली पारी में 191 रन बनाने के बाद उसने श्रीलंका को केवल 42 रन पर ही ऑलआउट कर दिया. मार्को जानसेन धारदार गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका के 7 शेर ढेर कर दिए. इसकी बदौलत अफ्रीकन टीम को पहली पारी में 149 रन की लीड मिली. द. अफ्रीका ने दूसरी पारी में कप्तान टेम्बा बावुमा के 113 और ट्रिस्टन स्टब्स के 122 रनों की बदौलत 366 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. श्रीलंका को लक्ष्य के लिए मिले 516 रन के जवाब में उसने तीसरे दिन ही 103 रन पर 5 विकेट गंवा दिए. लेकिन चौथे दिन धनंजय डिसिल्वा और दिनेश चांदीमल के 6वें विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी से कुछ संघर्ष करने की कोशिश की लेकिन वह काफी नहीं रहा. श्रीलंका की कुल पारी 282 पर समाप्त हो गई. मार्को जानसेन ने इस मैच में कुल 11 विकेट लिए.

वर्तमान WTC रैकिंग

क्रम संख्यादेशमैच खेलेजीत हारप्वाइंटजीत प्रतिशत
1भारत159511061.11
2द. अफ्रीका9536459.26
3ऑस्ट्रेलिया13849057.69
4न्यूजीलैंड11657254.55
5श्रीलंका10556050.00
6इंग्लैंड19999340.79
7पाकिस्तान10464033.33
8वेस्टइंडीज10263226.67
9बांग्लादेश11383325.00

अंक प्रणाली:
जीत के लिए 12 अंक
टाई के लिए 6 अंक
ड्रा के लिए 4 अंक
टीमों को रैंक जीत प्रतिशत के अनुसार दी गई है
शीर्ष दो टीमें 2025 में लॉर्ड्स में फाइनल में पहुंचेंगी
प्वाइंट कटौती: धीमी ओवर गति के लिए प्वाइंट काटे जाते हैं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >