WTC 2025 फाइनल: द. अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, टेंबा बावुमा को कमान, इन खिलाड़ियों को मौका

South Africa Team for WTC 2025 Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए दक्षिण अफ्रीका ने भी अपनी टीम की घोषणा कर दी है. 11 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल के लिए टेम्बा बावुमा को टीम की कमान सौंपी गई है.

South Africa Team for WTC 2025 Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका ने भी अपनी टीम की घोषणा कर दी है. दक्षिण अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम की कमान टेम्बा बावुमा को दी गई है. टीम में सबसे अहम वापसी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की है, जो ग्रोइन (जांघ) की चोट के चलते घरेलू सीजन से बाहर रहे थे. पूरी तरह फिट होने के बाद एनगिडी ने 2025 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के लिए व्हाइट-बॉल क्रिकेट में वापसी की और वैश्विक टी20 लीगों में भी हिस्सा लिया.

यह डब्ल्यूटीसी फाइनल दक्षिण अफ्रीका का पहला फाइनल होगा, जो 11 जून से लॉर्ड्स में शुरू हो रहा है. टीम की बल्लेबाजी में टोनी डि जॉर्जी, रयान रिकेल्टन और एडेन मार्करम शीर्ष क्रम में होंगे, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम और कप्तान बावुमा मिडिल ऑर्डर को संभालेंगे. काइल वेरेन विकेट के पीछे चुस्ती के साथ-साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी में भी योगदान देंगे.

ऑलराउंडर के रूप में वियान मुल्डर और मार्को यानसेन बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देंगे. जबकि गेंदबाजी इकाई को ऑलराउंडर मार्को जेनसन, वियान मुल्डर और मोमेंटम मल्टीप्ली टाइटन्स के कॉर्बिन बॉश द्वारा मजबूत किया गया है. टीम में केशव महाराज और सेनुरन मुथुसामी के रूप में दो फ्रंटलाइन स्पिनर भी शामिल हैं.

टीम सेलेक्शन में सिर्फ दो बदलाव हुए हैं. क्वेना माफाका को बाहर कर फिट एनगिडी को शामिल किया गया है, वहीं शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीत्जके को भी टीम से बाहर रखा गया है.

दक्षिण अफ्रीका ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 69.44% पॉइंट्स प्रतिशत के साथ टॉप पर फिनिश किया. उन्होंने घरेलू मैदान पर पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया, जबकि भारत के खिलाफ सीरीज ड्रॉ रही. विदेश में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जहां उन्होंने वेस्टइंडीज और बांग्लादेश को हराया. केवल न्यूजीलैंड में हार मिली, जहां कई प्रमुख खिलाड़ी अनुपस्थित थे. 12 में से 8 मैच जीतकर और एक ड्रॉ खेलकर, दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाई है.

WTC 2025 फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डि जॉर्जी, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, कागिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कोर्बिन बॉश, काइल वेरेन, डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन, सेनुरन मुथुसामी, डेन पैटरसन

WTC 2025 फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

अपने कैरियर के आखिरी टेस्ट में भी कैप्टन थे कोहली, जानें कैसे सिडनी में हुआ था ये खेल

रोहित, विराट के एक साथ रिटायरमेंट पर हैरान हुए कुंबले, BCCI पर भड़के, बोले- अधिकारियों को…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >