कोच बनने की दौड़ में ऋद्धिमान साहा, इस टीम में तराशेंगे प्रतिभाएं, दिल्ली रणजी टीम के लिए इन दो के बीच कड़ी टक्कर

Wriddhiman Saha: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके ऋद्धिमान साहा अब कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. बंगाल क्रिकेट संघ ने साहा को राज्य की टीम का प्रशिक्षक नियुक्त करने में दिलचस्पी दिखाई है.

Wriddhiman Saha: प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास लेने के छह महीने बाद भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक ऋद्धिमान साहा कोचिंग के क्षेत्र में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने उन्हें अंडर-23 राज्य टीम का मुख्य कोच नियुक्त करने में दिलचस्पी दिखाई है. चालीस वर्षीय साहा ने इस साल जनवरी में रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लीग चरण अभियान के अंत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. ऐसा माना जा रहा है कि बंगाल के पूर्व कप्तान लक्ष्मी रतन शुक्ला सीनियर टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे जबकि पूर्व ऑफ स्पिनर सौरभ लाहिड़ी अंडर-19 टीम के कोच होंगे.

सीएबी के एक वरिष्ठ सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘सीएबी के अधिकारी अगले हफ्ते तक विभिन्न टीमों के लिए सभी उम्मीदवारों पर फैसला कर लेंगे. निश्चित रूप से ऋद्धिमान से बात हो चुकी है और अगले हफ्ते अंतिम फैसला लिया जाएगा. सौरव गांगुली और पंकज रॉय के अलावा वह 40 टेस्ट के साथ बंगाल का बड़ा नाम हैं. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इतने लंबे समय तक शीर्ष स्तर का क्रिकेट खेलने का उनका अनुभव बंगाल क्रिकेट की अगली पीढ़ी के लिए फायदेमंद साबित होगा. ऋद्धिमान पहले से ही कई कोचिंग सेंटर चलाते हैं और वह जूनियर खिलाड़ियों के लिए एक बेहद अनुभवी कोच रहे हैं. वह कोचिंग के प्रति जुनूनी हैं. उम्मीद है कि वह इसके लिए तैयार होंगे.

दिल्ली रणजी के कोच के लिए कड़ी टक्कर होने की उम्मीद

वहीं दिल्ली रणजी टीम के मुख्य कोच पद के लिए पूर्व भारतीय खिलाड़ी सरनदीप सिंह और विजय दहिया के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. दोनों ने इस पद के लिए आवेदन किया है. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) विभिन्न आयु वर्ग (अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23) के साथ सीनियर टीमों के लिए सहयोगी स्टाफ और चयनकर्ताओं के साक्षात्कार आयोजित कर रहा है. सरनदीप वर्तमान में दिल्ली के मुख्य कोच हैं जबकि दहिया पहले भी कई मौकों पर राज्य टीम की कमान संभाल चुके हैं. पूर्व भारतीय विकेटकीपर लखनऊ सुपर जायंट्स के सहायक कोच हैं और उत्तर प्रदेश रणजी टीम के भी कोच रह चुके हैं.

डीडीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘तीन उम्मीदवार दौड़ में हैं. हमारे वर्तमान कोच सरनदीप और कोचिंग के अनुभवी दहिया दोनों साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए हैं. तीसरे मजबूत उम्मीदवार दिल्ली के पूर्व विकेटकीपर राजीव विनायक हैं.’’

‘आज दुग्गल जी बहरे हैं’, जसप्रीत बुमराह ने किसका उड़ाया मजाक, प्रैक्टिस सेशन की हंसी ठिठोली और बजा हनुमान चालीसा 

हत्या की कोशिश मामले में मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां पर केस दर्ज, बेटी का नाम भी शामिल

किसी और से बात कर रहे थे शुभमन गिल, फिर सारा तेंदुलकर ने डालीं ऐसी नजरें, वीडियो हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >