WPL की धमाकेदार शुरुआत, स्मृति मंधाना की RCB ने गुजरात जाएंट्स को हराकर रचा इतिहास

WPL: 14 फरवरी से वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत हुई. पहले ही मैच में रॉयल चैंलेंजर्स बंगलुरु की टीम ने गुजरात जाएंट्स को बड़ी शिकस्त दी.

WPL: वेलेंटाइंस डे पर महिलाओं की वीमेंस प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज हुआ. पहले ही मैच में स्मृति मंधाना की रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने गुजरात जाएंट्स पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. WPL में पहली बार किसी टीम ने 200 से ज्याादा का रन चेज कर कीर्तिमान रच दिया है. आरसीबी की कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का बल्ला भले इस मैच में नहीं चला, लेकिन उनकी टीम ने जादुई खेल दिखाते हुए तूफानी बैटिंग की. आरसीबी की जीत में नायक बनीं ऋचा घोष ने धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए ���र्धशतक बनाकर बंगलुरु को जीत दिलाई.

पिछली बार की चैम्पियन आरसीबी की कप्तान मंधाना ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया.  स्कोर बोर्ड पर जब 41 रन टंगे थे तब लौरा वोल्वार्ट और डी हेमलता पवेलियन लौट गए लेकिन गार्डनर और मूनी ने टीम को इन झटकों से निकाला. कप्तान एशले गार्डनर और अनुभवी बेथ मूनी के अर्धशतकों की मदद से गुजरात जाइंट्स ने पांच विकेट पर 201 रन बनाये. मूनी ने 42 गेंद में आठ चौकों की मदद से 56 रन बनाये जबकि गार्डनर ने 37 गेंद में 79 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें तीन चौके और आठ छक्के शामिल थे. 

आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिये 44 रन जोड़े. मूनी को लेग स्पिनर प्रेमा रावत ने आउट किया जिनका कैच मंधाना ने लपका. गार्डनर ने इसके बाद वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डोटिन (13 गेंद में 25 रन) के साथ पांच ओवर में 67 रन जोड़े. डोटिन ने अपनी आक्रामक पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया. महिलाओं की एशेज श्रृंखला से ही शानदार फॉर्म में चल रही गार्डनर ने प्रेमा और भारत की अंडर 19 तेज गेंदबाज वीजे जोशिता को एक ओवर में तीन छक्के लगाये. डोटिन को तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने आउट किया लेकिन तब तक गुजरात की टीम बड़ा स्कोर बना चुकी थी. रेणुका ने 25 रन देकर दो विकेट लिये. 

202 रन का पीछा करते हुए आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना (नौ) और उनकी सलामी जोड़ीदार डैनी वियाट हॉज (चार) सस्ते में आउट हो गई जिसके बाद पैरी ने राघवी बिष्ट (25) के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिये 86 रन जोड़े । इसके बाद रिचा ने मोर्चा संभाल लिया. रिचा घोष के 27 गेंद में नाबाद 64 रन और एलिसे पैरी की 34 गेंद में 57 रन की पारी की मदद से गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सत्र के पहले मैच में शुक्रवार को गुजरात जाइंट्स को छह विकेट से हरा दिया. जीत के लिये 202 रन का लक्ष्य आरसीबी ने नौ गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. रिचा ने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के लगाये. वहीं पैरी ने छह चौके और दो छक्के जड़े. आखिर में कनिका आहूजा ने 13 गेंद में नाबाद 30 रन बनाये.

आरसीबी ने रचा इतिहास

स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात जायंट्स (GG) द्वारा दिए गए 202 रनों के लक्ष्य को हासिल कर महिला प्रीमियर लीग (WPL) में अब तक का सबसे बड़ा रन चेज करने वाली टीम बन गई है. इससे पहले यह रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस (MI) के नाम था, जिसने 2024 में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 191 रन का पीछा कर जीत दर्ज की थी.

WPL में सफलतापूर्वक पीछा किया गया सबसे बड़ा स्कोर

202 रन – RCB बनाम GG, वडोदरा (2025)
191 रन – MI बनाम GG, दिल्ली (2024)
189 रन – RCB बनाम GG, ब्रेबोर्न (2023)
179 रन – UPW बनाम GG, ब्रेबोर्न (2023)
172 रन – MI बनाम DC, बेंगलुरु (2024)

WPL इतिहास में एक मैच में बने सर्वाधिक रन

इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में कुल 403 रन बने, जो WPL इतिहास में किसी भी मैच में सबसे ज्यादा रन हैं. इससे पहले 2023 में RCB और GG के बीच खेले गए मुकाबले में 391 रन बने थे, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड था.

WPL के एक मैच में सर्वाधिक रन

403 रन – GG बनाम RCB, वडोदरा (2025)
391 रन – GG बनाम RCB, ब्रेबोर्न (2023)
386 रन – RCB बनाम DC, ब्रेबोर्न (2023)
381 रन – GG बनाम MI, दिल्ली (2024)
380 रन – DC बनाम UPW, DY पाटिल (2023)

वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका ने दिखाई औकात, 174 रनों से रौंदा, 28 रन पर 7 विकेट गिरे

भारी न पड़े ओवर कांफिडेंस! चैंपियंस ट्रॉफी से पहले तीन वार्म-अप मैच खेलेगा पाकिस्तान और भारत एक भी नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >