WPL 2025: RCB की लगातार तीन मैचों में हार, जानें 13 मैचों के बाद कैसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल

WPL 2025 Points Table: वीमेंस प्रीमियर लीग में अब तक 13 मैच हो चुके हैं. सभी टीमों ने 5-5 मैच खेल लिए हैं, सिवाय मुंबई इंडियंस के. प्वाइंट्स टेबल में अब काफी अंतर स्पष्ट हो चुका है. देखें पूरी तालिका.

WPL 2025 Points Table: वीमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु का जीत का सिलसिला अब थम गया है. स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली पिछली बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को लगातार तीसरे मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. बीती रात गुरुवार, 27 फरवरी को डब्ल्यूपीएल 2025 के एक अहम मुकाबले में गुजरात जाएंट्स ने आरसीबी ने 6 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस हार के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में नीचे खिसक गई है.  वहीं हरमनप्रीत की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस टॉप पर बनी हुई है.  

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) फिलहाल शीर्ष दो स्थानों पर काबिज हैं. मुंबई ने अब तक 4 में से 3 मैच जीते हैं और 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर है. उसने अपने तीनों मैचों में लगातार जीत दर्ज की है. जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने भी 5 में से 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. उसने भी अपने पिछले तीनों मैचों में लगातार जीत दर्ज की है.  हालांकि, खराब नेट रन रेट (-0.223) के कारण वे दूसरे स्थान पर हैं. WPL 2025 Updated Points Table.

वहीं तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) है. वह लगातार तीन हार के बावजूद तीसरे नंबर पर है. हालांकि चौथे नंबर पर काबिज यूपी वारियर्स (UP Warriorz) ने भी 5 मैचों में 2 जीत दर्ज की है, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण आरसीबी उससे ऊपर है. वहीं गुजरात जाएंट्स (Gujrat Giants) ने आरसीबी को हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की, लेकिन इसके बावजूद वे पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर हैं. उनके भी 5 मैचों में 4 अंक हैं, लेकिन खराब नेट रन रेट (-0.45) के चलते वे यूपी वॉरियर्स और आरसीबी से पीछे हैं.

प्रभात खबर प्रीमयम स्टोरी: Mughal Empire : दुष्ट चंगेज खां और तैमूर के वंशज थे मुगल, आश्रय की तलाश में भारत आया था बाबर

WPL 2025 प्वाइंट्स टेबल

टीममैच (M)जीत (W)हार (L)नेट रन रेट (NRR)पॉइंट्स (Pts)पिछले 5 मैच (Last 5)
मुंबई इंडियंस (MI)431+0.7806❌ ✅ ✅ ✅ ⚪
दिल्ली कैपिटल्स (DC)532-0.2236 ✅ ❌✅ ❌✅
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)523+0.1554✅✅ ❌ ❌ ❌
यूपी वॉरियर्स (UPW)523-0.1244❌ ✅ ✅ ❌ ❌
गुजरात जाएंट्स (GG)523-0.4504✅ ✅ ❌ ❌ ❌

GG vs RCB मैच में क्या हुआ?

गुजरात जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, जहां शीर्ष क्रम पूरी तरह से फ्लॉप हो गया और स्मृति मंधाना व एलिस पैरी ज्यादा देर टिक नहीं पाईं. टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर केवल 125 रन ही बना सकी, जिसमें कनिका आहूजा ने 33 रनों की सर्वाधिक पारी खेली, जबकि अन्य बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सके. लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात जाएंट्स की कप्तान एशले गार्डनर ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 31 गेंदों पर 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 58 रन बनाकर अपनी टीम को 6 विकेट और 21 गेंद शेष रहते जीत दिला दी.

आरसीबी ने इस सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी और अपने पहले दो मैचों में जीत दर्ज की थी. हालांकि, इसके बाद टीम का प्रदर्शन गिरता चला गया. पहले उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार मिली, फिर सुपर ओवर में यूपी वॉरियर्स से मुकाबला गंवा दिया और अब गुजरात जाएंट्स ने भी उन्हें पराजित कर दिया. अब आज 28 फरवरी को मुंबई अपना पांचवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी. अगर दिल्ली यह मैच जीतती है, तो वह प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है.

क्रिस गेल का आया तूफान और उड़ गया इंग्लैंड, IML में वेस्टइंडीज मास्टर्स ने 8 रन से दी शिकस्त

भारत-पाकिस्तान सीरीज कैसे हो सकती है? सुनील गावस्कर ने सुझाया उपाय, कहा- अगर सीमा पर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >