WPL 2023, DC vs UP Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता मैच, यूपी को 5 विकेट से हराया

WPL 2023 Delhi Capitals vs UP Warriors Highlights: महिला प्रीमियर लीग 2023 के 20वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को हरा दिया है. मंगलवार को मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली की टीम ने यूपी को 5 विकेट से मात दी. यूपी की टीम ने पहले खेलते हुए 139 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम ने 17.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. दिल्ली के लिए कप्तान लैनिंग ने सर्वाधिक 39 रनों की पारी खेली. जबकि गेंदबाजी में एलिस कैप्सी ने 3 विकेट चटकाये. यूपी की ओर से ताहिला मैग्रा की 58 रनों की अर्धशतकीय पारी बेकार गई.

Live Updates
4:22 AM. 22 Mar 23 10:52 PM. 21 Mar

दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट से जीता मैच

दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को हरा दिया है. मंगलवार को मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली की टीम ने यूपी को 5 विकेट से मात दी. यूपी की टीम ने पहले खेलते हुए 139 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम ने 17.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. दिल्ली के लिए कप्तान लैनिंग ने सर्वाधिक 39 रनों की पारी खेली.

4:17 AM. 22 Mar 23 10:47 PM. 21 Mar

दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा, मेग लैनिंग आउट

जेमिमा के आउट होने के तुरंत बाद ही दिल्ली को एक और बड़ा झटका लगा. 7वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कप्तान मेग लैनिंग 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. उन्हें इस्माइल ने आउट किया. दाएं हाथ की बल्लेबाज एलिस कैप्सी क्रीज पर आईं.

4:17 AM. 22 Mar 23 10:47 PM. 21 Mar

जेमिमा आउट, दिल्ली को लगा दूसरा झटका

दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा बड़ा झटका लग चुका है. टीम ने जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवाया. जेमिमा सिर्फ 3 रन बनाकर इस्माइल की गेंद पर आउट हुईं. दाएं हाथ की बल्ला मारिजैन कप्प क्रीज पर आई है.

4:17 AM. 22 Mar 23 10:47 PM. 21 Mar

दिल्ली को लगा पहला झटका, शेफाली आउट

दिल्ली कैपिटल्स को 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा झटका लगा. शेफाली वर्मा 21 रन बनाकर यशश्री की गेंद पर आउट हो गईं. दाएं हाथ की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स क्रीज पर आई.

4:17 AM. 22 Mar 23 10:47 PM. 21 Mar

दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू, शेफाली और लैनिंग क्रीज पर

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरु हो गई है. दिल्ली की पारी की शुरुआत करने शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग क्रीज पर आईं. वहीं, यूपी की ओर से शबनीम इस्माइल करेंगी पहला ओवर.

4:17 AM. 22 Mar 23 10:47 PM. 21 Mar

यूपी ने दिल्ली को दिया 139 रनों का लक्ष्य

यूपी वॉरियर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 139 रनों का लक्ष्य दिया है. यूपी की ओर से ताहिला मैक्ग्रा ने 32 गेंदों में ताबड़तोड़ 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.

मुख्य बातें

WPL 2023 Delhi Capitals vs UP Warriors Highlights: महिला प्रीमियर लीग 2023 के 20वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को हरा दिया है. मंगलवार को मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली की टीम ने यूपी को 5 विकेट से मात दी. यूपी की टीम ने पहले खेलते हुए 139 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम ने 17.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. दिल्ली के लिए कप्तान लैनिंग ने सर्वाधिक 39 रनों की पारी खेली. जबकि गेंदबाजी में एलिस कैप्सी ने 3 विकेट चटकाये. यूपी की ओर से ताहिला मैग्रा की 58 रनों की अर्धशतकीय पारी बेकार गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >