World Cup 2023: पाकिस्तान को हर हाल में आना होगा भारत, ICC ने कहा- एग्रीमेंट में किया है हस्ताक्षर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड वनडे विश्व कप के लिये भारत में अपनी टीम भेजने को लेकर अभी भी आशंकित है. विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा के बाद पीसीबी ने साफ तौर पर कहा कि उसका खेलना सरकार से मंजूरी मिलने पर निर्भर करता है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने वर्ल्ड कप 2023 को लेकर कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. भारत में होने वाले इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम हिस्सा लेगी या नहीं, इसको लेकर अब संशय की स्थिति बनी हुई है. लेकिन आईसीसी को उम्मीद है कि पाकिस्तान की टीम हर हाल में भारत खेलने के लिए आयेगी.

आईसीसी ने कहा- पाकिस्तान ने किया है एग्रीमेंट

क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को यकीन है कि बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम भारत में 50 ओवरों का विश्व कप खेलेगी. ऐसा इसलिए क्योंकि उसने सहभागिता को लेकर आईसीसी के साथ एग्रीमेंट किया है. वहीं आईसीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, सभी सदस्यों को अपने देश के कानून का पालन करना है और हम उसका सम्मान करते हैं. लेकिन हमें यकीन है कि पाकिस्तानी टीम वनडे विश्व कप खेलने भारत आयेगी.

पीसीबी ने कहा, उसका खेलना सरकार से मंजूरी पर करता है निर्भर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड वनडे विश्व कप के लिये भारत में अपनी टीम भेजने को लेकर अभी भी आशंकित है. विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा के बाद पीसीबी ने साफ तौर पर कहा कि उसका खेलना सरकार से मंजूरी मिलने पर निर्भर करता है. पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, विश्व कप में हमारा खेलना और 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में या सेमीफाइनल में पहुंचने पर मुंबई में खेलना सरकार से मंजूरी मिलने पर निर्भर करता है.

Also Read: World Cup 2023 Venues: भारत के इन 10 शहरों में खेले जाएंगे वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले, देखें पूरी लिस्ट

आईसीसी ने पाकिस्तान को दिया झटका, चेन्न और बेंगलुरू में हर हाल में खेलना होगा

आईसीसी ने मंगलवार को पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक होने वाले वनडे विश्व कप का कार्यक्रम जारी किया. इसके साथ ही कुछ टीमों के खिलाफ पाकिस्तान के मैच चेन्नई और बेंगलुरू में कराने का पीसीबी का अनुरोध भी ठुकरा दिया. पीसीबी चेन्नई की टर्निंग पिच पर अफगानिस्तान से और बेंगलुरू में ऑस्ट्रेलिया से नहीं खेलना चाहता. यह लगभग तय ही था कि दो मैच अन्यत्र कराने का पाकिस्तान का अनुरोध बीसीसीआई ठुकरा देगा क्योंकि आम तौर पर सुरक्षा को लेकर खतरे की दशा में ही वह ऐसे अनुरोध मानता है.

पाकिस्तान आखिरी बार 2016 टी20 विश्व कप खेलने आया था भारत

पाकिस्तान ने आखिरी बार 2016 टी20 विश्व कप में भारत में खेला था. दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों में तनाव के कारण दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंटों या एशिया कप में ही एक दूसरे से खेलती हैं. पीसीबी अध्यक्ष पद के चुनाव अब 17 जुलाई तक टल गए हैं तो देखना है कि बोर्ड विश्व कप के कार्यक्रम पर किस तरह से प्रतिक्रिया व्यक्त करता है. नजम सेठी के इस्तीफे के बाद बोर्ड का कामकाज अंतरिम अध्यक्ष अहमद शहजाद फारूक राणा देख रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >