World Cup से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया बड़ा फैसला, इस दिग्गज को सौंपी अहम जिम्मेदारी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत में होने वाले आगामी वनडे वर्ल्ड कप से पहले बड़ा फैसला किया है. दरअसल, पीसीबी ने वर्ल्ड कप से ठीक पहले इंजमाम उल हक को चीफ सिलेक्टर बनाया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम आए दिन किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती है. कभी एशिया कप की मेजबानी को लेकर तो कभी वर्ल्ड कप 2023 में टीम भेजने को लेकर अपने बयान के जरिए. हालांकि इस बार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत में होने वाले आगामी वनडे वर्ल्ड कप से पहले बड़ा फैसला किया है. दरअसल, पीसीबी ने वर्ल्ड कप से ठीक पहले पाकिस्तान के दिग्ग्ज बल्लेबाज रहे इंजमाम उल हक को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का नया सिलेक्टर बनाया है.

इंजमाम उल हक बने पाकिस्तान के नए चीफ सिलेक्टर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से ठीक पहले पूर्व दिग्गज कप्तान और बल्लेबाज इंजमाम उल हक चीफ सिलेक्टर बनाया है. इंजमाम उल हक हरून रशीद की जगह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए चीफ सिलेक्टर बनेंगे. हरून रशीद ने पिछले महीने ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ सिलेक्टर के पद से इस्तीफा दिया था. यह पहली बार नहीं है जब इंजमाम उल हक इस जिम्मेदारी को उठाते नजर आएंगे. इससे पहले साल 2016 से 2019 के बीच इंजमाम ने चीफ सिलेक्टर पद पर काम किया था.

वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम का करेंगे चयन

इंजमाम उल हक भारत में होने वाले आगामी वर्ल्ड कप 2023 के टीम इंडिया का चयन करेंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को वर्ल्ड कप के लिए 13 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है. अब इंजमाम उल हक को वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की फाइनल स्कॉवड का चयन करना होगा. ऐसे में इंजमाम उल हक पर टीम चुनने की बड़ी जिम्मेदारी होगी. इंजमाम को पाकिस्तान के उन बेस्ट खिलाड़ियों को चुनना होगा जो टीम को विश्व कप में सफलता दिला सकें.

वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का होगा महामुकाबला

एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेला जायेगा जिसे बाद में मंजूरी दी गई. एशिया कप 30 अगस्त से पाकिस्तान में शुरू होगा लेकिन यहां चार ही मैच होंगे और फाइनल समेत नौ मैच श्रीलंका में खेले जायेंगे. कुछ रोज पहले पीसीबी ने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को वनडे विश्व कप के लिये भारत टीम भेजने को मंजूरी देने के लिए लिखा था. शरीफ ने विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की अध्यक्षता में इस पर फैसला लेने के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाई थी. आखिरी बार पाकिस्तानी टीम 2016 में आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए भारत आई थी.

वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल

5 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – अहमदाबाद

6 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

7 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – धर्मशाला

7 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – दिल्ली

8 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – चेन्नई

9 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

10 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – धर्मशाला

11 अक्टूबर – भारत बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

12 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – हैदराबाद

13 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका – लखनऊ

14 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

14 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – चेन्नई

15 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान – अहमदाबाद

16 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – लखनऊ

17 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड – धर्मशाला

18 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

19 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश – पुणे

20 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

21 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – मुंबई

21 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम श्रीलंका – लखनऊ

22 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

23 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

24 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – मुंबई

25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड – दिल्ली

26 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

27 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका – चेन्नई

28 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

28 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ

30 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका – पुणे

31 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

1 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – पुणे

2 नवंबर – भारत बनाम श्रीलंका – मुंबई

3 नवंबर – नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान – लखनऊ

4 नवंबर – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया – अहमदाबाद

4 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

5 नवंबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – कोलकाता

6 नवंबर – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – दिल्ली

7 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान – मुंबई

8 नवंबर – इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड – पुणे

9 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

10 नवंबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान – अहमदाबाद

11 नवंबर – भारत बनाम नीदरलैंड – बेंगलुरु

12 नवंबर – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलकाता

12 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – पुणे

15 नवंबर – सेमी फाइनल 1 – मुंबई

16 नवंबर – सेमी फाइनल 2 – कोलकाता

19 नवंबर – फाइनल – अहमदाबाद

Also Read: कौन है Tanveer Sangha? जिन्हें ऑस्ट्र��लियाई टीम ने वर्ल्ड कप स्कॉवड में दी है जगह, जानिए यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >